फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के असली नाम नहीं जानते होंगे आप, सिर्फ इस वजह से बदली पहचान

Mon, 08 Mar 2021 03:51 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 08 Mar 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
rekha to shilpa shetty and Kiara Advani who changed real name before coming in bollywood
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : Social media

फिल्मी दुनिया में नाम की बहुत अहमियत है। नाम पर सितारों का काम और शोहरत टिकी होती है। लेकिन आप शायद नहीं जानते होंगे कि कई बार आप इन्हें जिस नाम से पुकारते हैं वो इनके असली नाम नहीं होते। इसके पीछे का सबसे मुख्य कारण है कि एक ऐसा नाम देना जो दर्शकों के बीच काफी आकर्षक, कैची, आसान और नयापन लिए हो। ताकी दर्शक सरलता से उसे याद रख सकें और वो नाम उनके बीच पकड़ बना सके। हो सकता है इनमें से कोई ऐसा सितारा भी हो जो आपका सबसे पसंदीदा हो, लेकिन आप उसका असल नाम ही नहीं जानते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही बड़े सेलेब्स के नाम बता रहे हैं।

rekha to shilpa shetty and Kiara Advani who changed real name before coming in bollywood
Happy Birthday Rekha - फोटो : इंस्टाग्राम

सबसे पहले बात करेंगे सदाबहार खूबसूरती की हसीन मलिका रेखा की। रेखा को आज भी लोग उतना ही प्यार करते हैं जितना उनके फिल्मी दौर में करते थे। आज भले ही रेखा फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन उनकी एक अदा हजारों-लाखों फैंस को दीवाना बना देती है। आज भी उनके स्टाइल और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई हैं, बल्कि गुजरते वक्त के साथ उनके सिग्नेचर स्टाइल को और तवज्जो मिलने लगी है। रेखा को फैंस इसी नाम से जानते हैं, लेकिन उनका असली नाम 'भानुरेखा गणेशन' है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं।

rekha to shilpa shetty and Kiara Advani who changed real name before coming in bollywood
sridevi

एक ऐसा ही दक्षिण भारतीय नाम जो जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी लोगों की जुबान पर रहा, जिसने दक्षिण से लेकर उत्तर तक बिजली गिराई और एक दिन अपने सारे प्रशंसकों को छोड़कर दुनिया से अलविदा कह गया। हम श्रीदेवी की बात कर रहे हैं। श्रीदेवी जैसी अदाकारा किसी दौर की नहीं होती बल्कि वो जमाने को अपना कर लेती हैं और हर सदी में याद रखी जाती है। भारत से लेकर विदेश तक में उनके चाहने वाले बहुत लोग हैं, लेकिन जिस श्रीदेवी के नाम से उन्हें हम जानते आए हैं ये उनका असली नाम नहीं है। असली नाम सुनकर तो शायद आप चौंक ही जाएंगे और याद निश्चित तौर पर याद नहीं रख पाएंगे। उनका असली नाम 'यम्मा यंगर अयप्पन' था। बॉलीवुड में काम करने के लिए जहां ज्यादातर लोग हिंदी भाषी हैं, ये नाम बड़ा कठिन था। इसलिए इसे बदलकर श्रीदेवी कर दिया गया, जिसकी लोकप्रियता श्रीदेवी के जाने के बाद भी समाप्त नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
rekha to shilpa shetty and Kiara Advani who changed real name before coming in bollywood
Preity Zinta - फोटो : Instagram

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। विज्ञापनों से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली प्रीति जिंटा ने काफी लंबा समय बॉलीवुड में गुजारा और कई हिट व चर्चित फिल्में दीं। बी-टाउन में अन्य सितारों से उनके संबंध अच्छे ही रहे और कभी कोई गंभीर खटपट की खबर सामने नहीं आई। इसके बाद उन्होंने गुपचुप तरीके विदेशी ब्वॉयफ्रेंड गुडइनफ से शादी कर ली थी। इस पूरे दौर में उन्हें प्रीति जिंटा के तौर पर ही जाना गया। लेकिन दरअसल, उनका असली नाम 'प्रीतम सिंह' है, जिससे पहचानना मुश्किल है कि ये लड़की का नाम है।

विज्ञापन
rekha to shilpa shetty and Kiara Advani who changed real name before coming in bollywood
kiara advani - फोटो : instagram

फिल्म कबीर सिंह से अपार सफलता हासिल करने वाली प्रीति यानी किराया आडवानी के बारे में सुनकर भी उनके फैंस चकित रह जाएंगे कि ये नाम उनका असली नाम नहीं है। जी हां, अपनी दिलकश और स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट कर सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली कियारा आडवानी का असली नाम आलिया आडवानी है, लेकिन फिल्म में डेब्यू करने के दौरान सलमान खान के सुझाव पर उन्होंने इसे बदलकर कियारा आडवानी कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed