फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Reliance Entertainment CEO Shibasish Sarkar talk about of Akshay Kumar upcoming film Sooryavanshi and Ranveer Singh film 83 release

महाराष्ट्र के सिनेमाघर न खुलने से टली ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज, रणवीर की ‘83’ का ये है ताजा अपडेट

Fri, 02 Oct 2020 05:21 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 02 Oct 2020 05:21 PM IST
सार

  • फिल्म 'सूर्यवंशी' का इंतजार कर रहे दर्शकों को अभी निराशा ही हाथ लगेगी।
  • महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने फिलहाल के लिए सिनेमाघरों को बंद ही रहने दिया है।
  • इस दिवाली पर 'सूर्यवंशी' को रिलीज करना एक जायज सोच नहीं लगती।

विज्ञापन
Reliance Entertainment CEO Shibasish Sarkar talk about of Akshay Kumar upcoming film Sooryavanshi and Ranveer Singh film 83 release
सूर्यवंशी, 83 - फोटो : instagram: akshaykumar/ ranveersingh

विस्तार

भारत सरकार के अनलॉक-5 के नियमों के अनुसार भले ही देश में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत मिल गई हो। लेकिन, अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का इंतजार कर रहे दर्शकों को अभी निराशा ही हाथ लगेगी। इस फिल्म की निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने सीधे तौर पर कह दिया है कि वह अपनी इस फिल्म को इस दिवाली पर रिलीज नहीं करेंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने देशभर में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत तो दे दी है लेकिन महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने फिलहाल के लिए सिनेमाघरों को बंद ही रहने दिया है। इन राज्यों में इस महीने और सिनेमाघरों पर ताले लटके रहेंगे। हो सकता है कि उनकी सरकारें अगले महीने से केंद्र की इजाजत पर अमल करें।  रिलायंस कंपनी को यही डर है कि जब सिनेमाघर देश के तीन प्रमुख राज्यों में बंद हैं तो दिवाली पर ही फिल्म को रिलीज करने से कहीं तगड़ा घाटा न झेलना पड़े। 
विज्ञापन



शिबाशीष ने अपने बयान में कहा, 'इस दिवाली पर 'सूर्यवंशी' को रिलीज करना एक जायज सोच नहीं लगती। हमें तो पता भी नहीं है कि देश के मुख्य राज्यों में सिनेमाघर खुलेंगे कि नहीं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश की सरकारों ने तो फिलहाल के लिए सिनेमाघरों को बंद ही रखना घोषित किया है। हो सकता है कि ज्यादातर राज्य अपने यहां सिनेमाघरों को 1 दिसंबर के आसपास से खोलना शुरू करें।' कंपनी की एक और बड़ी फिल्म '83' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए लाइन में है। इस फिल्म के बारे में शिबाशीष का कहना है कि शायद इस फिल्म की क्रिसमस पर रिलीज होने वाली तारीख को न बदलना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

Reliance Entertainment CEO Shibasish Sarkar talk about of Akshay Kumar upcoming film Sooryavanshi and Ranveer Singh film 83 release
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : file photo

अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए कुछ निर्माता भले ही संकुचा रहे हों लेकिन सिनेमाघरों के मालिकों में तो खुशी की लहर है। वह सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं और उनका धन्यवाद भी देते हैं। कार्निवाल सिनेमाज ने इस बारे में पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। टिकट बुकिंग के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट हो गए हैं। सरकार ने सिनेमा हॉल में एक साथ सिर्फ 50 फीसदी लोगों की अनुमति दी है।

आगरा स्थित श्री टॉकीज के संचालक आकाश सिंह बताते हैं कि उनका सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर भी 15 अक्टूबर से ही खुलने के लिए तैयार है। शुरुआत में उनके पास नई सामग्री की दिक्कत रहेगी। तब तक वह कुछ पुरानी फिल्मों और ओटीटी पर रिलीज हो चुकी शकुंतला देवी, दिल बेचारा जैसी फिल्मों पर ही आश्रित रहेंगे। उनका कहना है कि हो सकता है कि इंटरनेट की दिक्कत की वजह से काफी लोग इन फिल्मों को ओटीटी पर न देख पाए हों। और बहुत से लोग ज्यादातर फिल्में सिर्फ सिनेमाघरों में ही देखना पसंद करते हैं। इसलिए, उनका शुरुआती ध्यान ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों पर ही होगा। हालांकि, उन्हें यह भी डर है कि कहीं राज्य सरकार फिलहाल सिनेमाघरों के खुलने पर रोक न लगा दे।

पढ़ें: अभिनय की 'परीक्षा' पास करके सर्वश्रेष्ठ कलाकार बने आदिल हुसैन, सात साल की उम्र से शुरू कर दी थी एक्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed