{"_id":"604a41f28ebc3e8c9376a97b","slug":"remembering-falguni-pathak-bollywood-career-and-famous-songs-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 90 के दशक में 'डांडिया क्वीन' के नाम से मशहूर थीं फाल्गुनी पाठक, बॉलीवुड से अचानक हो गईं गायब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: 90 के दशक में 'डांडिया क्वीन' के नाम से मशहूर थीं फाल्गुनी पाठक, बॉलीवुड से अचानक हो गईं गायब
संगीत की दुनिया में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें शायद ही कभी भूला जा सके। इन्हीं में से एक नाम है फाल्गुनी पाठक। फाल्गुनी संगीत और गायिकी की दुनिया का वो नाम हैं, जिन्होंने 90 के दशक में लड़कियों को प्यार करना सिखाया और अपनी बेहद सुरीली आवाज से उनके दिल की आवाज बन गईं।
2 of 9
falguni pathak
- फोटो : social media
इस दशक में फाल्गुनी पाठक का गाना हर किसी की जुबान पर हुआ करता था और हर फंक्शन पर लोग बड़े शौक से इसे बजाया करते थे। इस तरह फाल्गुनी अपनी मधुर आवाज से सबका दिल जीत लेती थीं। इस जमाने में उनके कई गाने हिट रहे और इनका जलवा भी काफी समय तक बरकरार रहा।
3 of 9
falguni pathak
- फोटो : social media
मैंने पायल है छनकाई, याद पिया की आने लगी, बोले जो कोयल बागों में और ओ पिया जैसे गानों ने खूब वाहवाही बटोरी थी। उस समय में कोई ऐसा टेप और रेडियो ना होगा, जिसपर फाल्गुनी के ये गाने ना बजे होंगे और स्कूली फंक्शन में लड़कियों ने इसपर डांस ना किया होगा। खासकर प्यार करने वाले इनसे अधिक जुड़ाव महसूस करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
falguni pathak song
- फोटो : social media
एक समय में इतनी अपार सफलता पाने वाली फाल्गुनी मुंबई बेस्ड गायिका हैं, जिनका जन्म 12 मार्च 1964 में हुआ था। फाल्गुनी सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि लाइव परफॉर्मर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उनका संगीत भारत के राज्य गुजरात के पारंपरिक संगीत पर आधारित है और उसी से प्रेरित है।
विज्ञापन
5 of 9
फाल्गुनी पाठक
- फोटो : Social media
फाल्गुनी पाठक ने 1987 में एक पेशेवर कलाकार के रूप में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके शानदार गायन की वजह से हर तरफ उनकी प्रशंसा हुई। एक बार उनसे पूछा गया था कि उन्होंने गायिकी को ही करियर के तौर पर क्यों चुना? उन्होंने जवाब में कहा कि यह बस हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।