फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rhea Chakraborty: रेडियो जॉकी के तौर पर रिया ने शुरू किया था अपना करियर, फिल्मों से ज्यादा विवादों से रहा नाता

Sat, 01 Jul 2023 09:31 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 01 Jul 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty  birthday know some unknown facts about actress life and career
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरू में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम इंद्रजीत चक्रवर्ती है, जो भारतीय सेना में भी रह चुके हैं। आपको बता दें कि रिया हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि रिया चक्रवर्ती टीवी में भी नजर आ चुकी हैं। रिया ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2009 में एमटीवी इंडिया की टीवीएस स्कूटी टीन दिवा से एक कंटेस्टेंट के तौर पर की थी। इसमें वे फर्स्ट रनर अप रही थीं। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती खूब विवादों में रहीं। इस मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
Rhea Chakraborty  birthday know some unknown facts about actress life and career
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media

यूं शुरू हुआ करियर
रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो ‘टीवीएस स्कूटी टीन दीवा’ से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी लेकिन रनरअप बनकर ही उन्हें संतोष करना पड़ा। उसके बाद रिया चक्रवर्ती एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं। रिया ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। 

Rhea Chakraborty  birthday know some unknown facts about actress life and career
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media

‘मेरे डैड की मारुती’ से डेब्यू किया
रिया दक्षिण भारत की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में किस्मत नहीं देने पर उन्होंने साउथ की तरफ रुख कर लिया। साल 2012 में उनकी तेलुगू फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा रिलीज हुई। इसके एक साल भर बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ से डेब्यू किया। हालांकि, ये दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। वहीं, साल 2014 में चारुदत्त आचार्य की निर्देशित फिल्म ‘सोनाली केबल’ भी रिया के करियर की फ्लॉप फिल्म रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty  birthday know some unknown facts about actress life and career
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विवादों से रहा है नाता
रिया अपनी जिंदगी में फिल्मों की वजह से कम बल्कि विवादों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहीं। महेश भट्ट के साथ भी उनका नाम जुड़ा, रिया चक्रवर्ती अपने ऑन स्क्रीन करियर और ऑफ स्क्रीन लाइफ में महेश भट्ट के साथ भी सुर्खियों में रही हैं। रिया और महेश भट्ट की ऐसी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि इस मामले में रिया का कहना था कि महेश भट्ट उनके लिए पिता समान हैं। वहीं, जब अभिनेता राजीव ने रिया के साथ अपनी काफी क्लोज तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, तो रिया को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty  birthday know some unknown facts about actress life and career
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग्स मामले में गईं जेल
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया का समय काफी मुश्किलों से भरा रहा। रिया चक्रवर्ती एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। ऐसे में जब सुशांत का नाम ड्रग्स केस में आया तो उन्हें भी कई आरोपों को सामना करना पड़ा था। रिया चक्रवर्ती को इस मामले में सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। रिया के अलावा, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और कई अन्य लोगों को भी कथित तौर पर ड्रग्स के सेवन औरवित्तपोषण का आरोप लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed