फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: 10 डाउनिंग स्ट्रीट में विवेक ओबरॉय ने पीएम ऋषि सुनक से की मुलाकात, तस्वीर साझा कर कहा- शुक्रिया

Sat, 01 Jul 2023 09:14 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 01 Jul 2023 09:14 AM IST
विज्ञापन
bollywood actor vivek oberoi met uk pm rishi sunak at 10 downing street for promoting india uk week 2023
ऋषि सुनक, विवेक ओबरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबरॉय ने अपने समय में कई फिल्मों में काम किया है। उनकी बहुत सी फिल्में हिट रही हैं, लेकिन पिछले काफी समय से वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हाल ही में अभिनेता ने यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की है। दरअसल वह यूके इंडिया 2023 सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम के द्वारा लंदन में दिए रिसेप्शन में हिस्सा लिया। बता दें कि इस कार्यक्रम में सिर्फ सोनम कपूर ही नहीं बल्कि विवेक ओबरॉय भी मौजूद थे। 

bollywood actor vivek oberoi met uk pm rishi sunak at 10 downing street for promoting india uk week 2023
विवेक ओबरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री के ऑफिशियल होम और ऑफिस 10 डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित रिसेप्शन में एक्टर विवेक ओबेरॉय भी शामिल हुए । शुक्रवार को विवेक ने यूके के पीएम ऋषि सुनक के साथ एक फोटो पोस्ट की और अपना एक्सपीरिएंस साझा किया है। विवेक ने इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए सम्मान की भावना जताने के लिए सुनक को धन्यवाद कहा है।

इसे भी पढ़ें- Arshad Warsi: अरशद वारसी ने कही मन की बात, बोले, आज भी मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी निर्देशन में ही है

bollywood actor vivek oberoi met uk pm rishi sunak at 10 downing street for promoting india uk week 2023
विवेक ओबरॉय

विवेक ओबरॉय इस कार्यक्रम में भाग लेने डार्क ब्लू कुर्ता और कलरफुल जैकेट पहने पहुंचे थे। वह फोटो में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के पास खड़े होकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'थैंक्यू प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक। आपने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में बहुत ही अच्छे से स्वागत किया है। आप, आपका परिवार और पूरी टीम बहुत ही अच्छे मेजबान हो। आपने भारत और इंडिया के रिश्ते को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। आपने दो देशों के बीच हमें एक पुल बताया है जो कि बहुत बड़ी बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor vivek oberoi met uk pm rishi sunak at 10 downing street for promoting india uk week 2023
विवेक ओबरॉय

विवेक आगे लिखते हैं, 'जब आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहते हुए प्राइम मिनिस्टर मोदी जी कहते हैं तो यह हमारे दिल को छू लेता है क्योंकि आप भारतीय संस्कार दर्शाते हो। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी भारतीय और भारतीय मूल के लोग इस बात से खुश होंगे। मैं अक्षत मूर्ति और सुधा मूर्ति जी का भी विशेष आभार व्यक्त करता हूं। वह लोग सुपरस्टार है।'


विज्ञापन
bollywood actor vivek oberoi met uk pm rishi sunak at 10 downing street for promoting india uk week 2023
सोनम कपूर - फोटो : social media

सोनम कपूर की बात करें तो उन्होंने बुधवार को हुए रिसेप्शन में हिस्सा लिया था। इस दौरान सोनम ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी। सोनम का स्टाइल उनकी बहन रिया कपूर ने दिया था। बता दें कि इंडिया यूके वीक 2023 के लिए यूके में एक भव्य आयोजन किया गया है। यह 26 से 30 जून तक लंदन में संपन्न हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed