फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky aur rani ki prem kahaani Dhindhora Baje Re song out ranveer alia bhatt Jaya Bachchan steal limelight

Dhindhora Baje Re out: ढिंढोरा बाजे रे पर रणवीर-आलिया का जबर डांस, गाने में दिखी 'रॉकी-रानी' की गजब केमिस्ट्री

Mon, 24 Jul 2023 05:11 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 24 Jul 2023 05:11 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rocky aur rani ki prem kahaani Dhindhora Baje Re song out ranveer alia bhatt Jaya Bachchan steal limelight
ढिंढोरा बाजे रे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में फिल्म का गाना ‘व्हाट झुमका’ और ‘वे कमलेया’ गाना रिलीज किया गया, जो फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं, अब इस फिल्म का नया गाना ‘ढिंढोरा बाजे रे’ भी रिलीज हो गया है, जो फैंस को पसंद आ रहा है। इस गाने को दर्शन रावल और भूमि त्रिवेदी ने अपनी आवाज दी है। 'ढिंढोरा बाजे रे' का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और इसके बोल लिखे गए हैं अमिताभ भट्टाचार्या द्वारा।
विज्ञापन


इस गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, ‘ढिंढोरा बाजे रे’ को बंगाल की पारंपरिक दुर्गा पूजा से जोड़कर फिल्माया गया है। इस गाने में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। 'ढिंढोरा बाजे रे' गाना 'हम दिल दे चुके सनम' के ढोली तारो गाने की फीलिंग देता है। गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सहित सभी लोगों ने लाल कलर का कपड़ा पहना है। पूरा स्टेज रेड कलर से सजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन , शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है। फिल्म इस साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: इन सितारों ने किया है अंगदान का वादा, कोई अपनी आंखें तो कोई बोन मैरो करेगा दान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed