फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Sara Ali Khan Praises Ranveer Singh actress shared Photos Of Her Cameo in film

RARKPK: 'रानी' के 'रॉकी' पर आया सारा अली खान का दिल, कैमियो की तस्वीरें शेयर कर बांधे रणवीर के तारीफों के पुल

Sun, 30 Jul 2023 09:24 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 30 Jul 2023 09:24 AM IST
सार

अभिनेत्री सारा अली खान ने करण जौहर की हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से अपने कैमियो की तस्वारें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह की तारीफ की है।

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Sara Ali Khan Praises Ranveer Singh actress shared Photos Of Her Cameo in film
सारा अली खान, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी चर्चे में हैं। उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में अनन्या पांडे, वरुण धवन और सारा अली खान कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं। 28 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य किरदार में हैं। 

विज्ञापन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Sara Ali Khan Praises Ranveer Singh actress shared Photos Of Her Cameo in film
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सिंबा अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म से गाने की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने को-स्टार की तारीफ की और उनकी सफलता की कामना की। सारा ने लिखा, "मेरा सिम्बा, सबका रॉकी। दहाड़ते रहो।" सिंबा में दोनों की जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। फिल्म में अपने डांस नंबर 'आंख मारे' से दोनों ने स्क्रीन पर आग लगा दी थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह पुलिस अप्सर के किरदार में नजर आए थे। गौरतलब है कि करण जौहर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से सात साल बाद निर्देशक की गद्दी पर वापस लौटे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


KKK13: अर्चना गौतम और डेजी शाह की लड़ाई पर अर्जित-डिनो का आया रिएक्शन, कही यह मजेदार बात

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Sara Ali Khan Praises Ranveer Singh actress shared Photos Of Her Cameo in film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसलिए उनकी इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। 160 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 11.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। वहीं, वीकेएंड पर फिल्म की कमाई में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। दूसरे दिन फिल्म ने 16 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद आलिया और रणवीर की इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.9 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Sara Ali Khan Praises Ranveer Singh actress shared Photos Of Her Cameo in film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि करण जौहर ने सात साल बाद निर्देशन में वापसी की है। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की रोमांटिक ड्रामा 'ऐ दिल है मुश्किल' थी। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें-  Naseeruddin Shah: प्रोजेक्शनिस्टों को कम वेतन मिलने वाले नसीरुद्दीन के बयान पर भड़के फिल्म प्रदर्शक, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed