फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Katrina Kaif Vicky Kaushal review Ranveer Singh Alia Bhatt film read here

RRKPK: कटरीना-विक्की ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर जाहिर की प्रतिक्रिया, आलिया-रणवीर को दिए इतने नंबर

Wed, 26 Jul 2023 11:43 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 26 Jul 2023 11:43 AM IST
सार

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। इस दौरान बी-टाउन के मोस्ट रोमांटिक कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ पहुंचे। फिल्म देखने के बाद दोनों ने इसका रिव्यू भी किया है।



 

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Katrina Kaif Vicky Kaushal review Ranveer Singh Alia Bhatt film read here
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म की एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू हो गई है। साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट जी जान से इसके प्रमोशन में जुट गई है। इस बीच मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान रेड कार्पेट पर सितारों का मेला लग गया। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टार इस फिल्म को देखने के लिए बी-टाउन के मोस्ट रोमांटिक कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ पहुंचे। फिल्म देखने के बाद दोनों ने इसका रिव्यू भी किया है।

विज्ञापन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Katrina Kaif Vicky Kaushal review Ranveer Singh Alia Bhatt film read here
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों ही स्टार्स फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते नजर आ रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’की तारीफ करते हुए विक्की कौशल ने कहा,"बहुत ही अच्छी फिल्म है।" तो वहीं कटरीना ने अपना रिव्यू देते हुए कहा, "अमेजिंग मूवी, शानदार।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Katrina Kaif Vicky Kaushal review Ranveer Singh Alia Bhatt film read here
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’के गाने  सोशल मीडिया पर काफी चर्चे में हैं। साथ ही फैंस को फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, अभिनेत्री जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 

 

विज्ञापन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Katrina Kaif Vicky Kaushal review Ranveer Singh Alia Bhatt film read here
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media
साल 2019 में आई फिल्म 'गली बॉय' के बाद एक बार फिर रणवीर और आलिया एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें-  Dhoom Dhaam: उरी के बाद यामी गौतम ने फिर मिलाया पति आदित्य धर संग हाथ? मचाने आ रहीं 'धूम धाम'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed