फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ronit Roy Protect Saif Ali Khan In Future Actor Own A Security Agency Service

Ronit Roy: अब टीवी-फिल्म एक्टर रोनित रॉय करेंगे सैफ अली खान की सुरक्षा, जानिए कैसे होगा यह मुमकिन?

Tue, 21 Jan 2025 09:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 21 Jan 2025 09:35 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हाल ही में उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने हमला किया, वह चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में घुसा। इसके बाद से ही सैफ अली खान के परिवार वाले उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं। अब एक्टर रोनित रॉय को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है? इसकी क्या वजह है, जानिए?

विज्ञापन
Ronit Roy Protect Saif Ali Khan In Future Actor Own A Security Agency Service
सैफ अली खान-रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर एक व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया, यह व्यक्ति चोरी के इरादे से एक्टर के घर में आया था। हमले में सैफ अली खान को कई चोटें आईं। लीलावती हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई। हमले के पांच दिन बाद यानी मंगलवार को सैफ को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन अब सैफ अली खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक्टर रोनित रॉय पर है। 

विज्ञापन

रोनित रॉय लेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी 
टीवी और फिल्मों में एक अलग पहचान रखने वाले कलाकार रोनित रॉय को हाल ही में एक्टर सैफ अली खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है। एक्टर रोनित रॉय को, सैफ अली खान के आसपास लीलावती हॉस्पिटल और उनके घर में देखा गया। असल में एक्टिंग करने के अलावा रोनित रॉय एक सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक भी हैं, वह लगभग कई सालों से इस एजेंसी को चला रहे हैं। यही कारण है कि रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी को एक्टर सैफ अली खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ronit Roy Protect Saif Ali Khan In Future Actor Own A Security Agency Service
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy

अमिताभ बच्चन को भी देते हैं सुरक्षा 
सैफ अली खान को ही रोनित रॉय सिक्योरिटी नहीं दे रहे हैं। उनकी सिक्योरिटी एजेंसी अमिताभ बच्चन के अलावा कई और नामी बॉलीवुड एक्टर्स को सुरक्षा देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी जिन कलाकारों को सिक्योरिटी देती है, उसमें आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। 

 

विज्ञापन

हर तरह के किरदारों में आए नजर रोनित 
एक्टिंग की बात की जाए तो रोनित रॉय नेगेटिव से लेकर पॉजिटिव हर तरह के किरदार फिल्मों में करते हैं। 2024 में वह फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में दिखे थे। रोनित रॉय टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ के जरिए भी काफी फेमस हुए थे। जबकि उन्होंने करियर की शुरुआत फिल्मों से ही की थी, बाद में टीवी का रूख किया। अब वह फिर से फिल्मों में एक्टिव हैं और अपनी एक सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed