संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात पर मिथुन चक्रवर्ती की सफाई, कहा- ‘वैसा कुछ भी नहीं है’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन चक्रवर्ती ने दी सफाई
मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी सफाई में कहा कि ‘मेरा उनसे आध्यात्मिक जुड़ाव है। हम पहले लखनऊ में मिले थे, तब मैंने उनसे अपने मुंबई स्थित घर आने के लिए कहा था। इस मीटिंग को लेकर किसी भी तरह की अटकलें ना लगाएं। वैसा कुछ भी नहीं है।‘
अक्तूबर 2019 में भी मोहन भागवत और मिथुन चक्रवर्ती ने मुलाकात की थी। यह मुलाकात नागपुर स्थित संघ के कार्यालय में हुई थी। मिथुन ने संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार की प्रतिमा को फूल चढ़ाया था। मिथुन चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस से पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। तबीयत खराब रहने और लगातार सदन में अनुपस्थित रहने की वजह से 2016 में उन्होंने खुद ही राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।
फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं मिथुन
कुछ समय पहले मिथुन चक्रवर्ती अपनी एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मसूरी में थे। मसूरी में शूटिंग के वक्त उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हाल ही में उन्हें रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म '12 ओ क्लॉक' में फ्लोरा सैनी, मानव कौल, मकरंद देशपांडे और कृष्णा गौतम के साथ देखा गया।
भविष्य में मिथुन विवेक अग्निहोत्री के लेखन और निर्देशन में बन रही फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और पुनीत इस्सर के साथ नजर आएंगे।