फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में किए 52 साल पूरे, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर लिखा- 'आज ही के दिन...'

Tue, 16 Feb 2021 09:44 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 16 Feb 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Completes 52 Years In Film Industry, Thanks Fans For Remembering
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बेहद अहम योगदान रहा है। अमिताभ सालों से फिल्म इंडस्ट्री की जान बने हुए हैं। अमिताभ के फैंस की संख्या भी लाखों करोड़ों में है। हालांकि उन्हें ये मुकाम हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। जिसके बारे में भी सभी जानते हैं। अब अमिताभ को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए पूरे 52 साल हो गए हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Amitabh Bachchan Completes 52 Years In Film Industry, Thanks Fans For Remembering
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो तो फैंस के साझा करते ही हैं। साथ ही साथ वो फैंस के भी कई ट्वीट्स या सवालों का जवाब देते हैं। ऐसे में अमिताभ के फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे होने पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही उनकी पुरानी तस्वीर भी शेयर की जा रही है।

Amitabh Bachchan Completes 52 Years In Film Industry, Thanks Fans For Remembering
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

अमिताभ बच्चन के फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे होने पर उनके फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं एक फैन ने अमिताभ की पुरानी और नई तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी फैन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'आज ही के दिन फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। फरवरी 15, 1969, 52 साल, आभार...' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Completes 52 Years In Film Industry, Thanks Fans For Remembering
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने लगातार आनंद, परवाना, रेशमा और शेरा, बॉम्बे टू गोवा और मुकद्दर का सिकंदर जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Completes 52 Years In Film Industry, Thanks Fans For Remembering
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मी पारी के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजे जा चुके हैं। वहीं बार करें अमिताभ के फिलहाल वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही 'चेहरे', 'झुंड' और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'झुंड' का टीजर बीते साल रिलीज हुआ था, जिसमें वो एक कोच के तौर पर नजर आ रहे थे। इससे पहले अमिताभ शूजित सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आए थे। फिल्म में अमिताभ मुख्य भूमिका में थे, उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed