{"_id":"602b3cff5572f0248f432a36","slug":"khandaani-shafakhana-director-shilpi-dasgupta-reaction-on-sandeep-nahar-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संदीप नाहर के खुदकुशी करने पर साथ काम कर चुकीं निर्देशक भी हैरान, कहा- ‘वह फेसबुक पर बहुत...’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संदीप नाहर के खुदकुशी करने पर साथ काम कर चुकीं निर्देशक भी हैरान, कहा- ‘वह फेसबुक पर बहुत...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता संदीप नाहर ने 15 फरवरी को खुदकुशी कर ली। उनके करीबियों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। संदीप नाहर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार की केसरी और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना में भी काम किया था। अब खानदानी शफाखाना की निर्देशक ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
एक वेबसाइट ने निर्देशक शिल्पी दासगुप्ता से बात की। शिल्पी ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि संदीप ने इस तरह का कदम उठाया। ‘मैं वाकई बहुत परेशान हूं।‘ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह संदीप के संपर्क में थीं तो उन्होंने कहा कि ‘संदीप फेसबुक पर बहुत सक्रिय था। जब भी कोई अच्छी भूमिका या काम होता था तो वह हमेशा मैसेज भेजता था। जब भी इस तरह का कोई अवसर मिलता वह ऐसा करता था।‘
शिल्पी से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म के लिए संदीप को किस तरह कास्ट किया तो उन्होंने बताया कि ‘यह एक प्रक्रिया के तहत हुआ था। आमतौर पर अभिनेता कास्टिंग डायरेक्टर के पास आते हैं और ऑडीशन देते हैं। संदीप एक बहुत अच्छा इंसान था और हमेशा मदद के लिए बहुत उत्सुक रहता था। वह एक बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता था।‘
बता दें कि संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर पर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले संदीप ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर पत्नी कंचन शर्मा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि वैसे तो जिंदगी में कई परेशानियां होती हैं लेकिन वह मानसिक रूप से थोड़े स्थिर नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
संदीप नाहर, कंचन शर्मा
- फोटो : instagram/sandeepnahar_official
संदीप ने वीडियो में आगे कहा कि ‘स्थिर इसलिए नहीं हूं क्योंकि इसके पीछे का कारण है मेरी पत्नी कंचन शर्मा। हो क्या रहा है कि पिछले डेढ़ दो साल से मैं एक ट्रॉमा में जी रहा हूं। मैं उसे समझा-समझा कर थक गया हूं। वो हमेशा अतीत की बातें करती है, हमेशा लड़ती है, साल के 365 दिन में 200 बार आत्महत्या करने की धमकी देती है। मर जाऊंगी, तुझे फंसा दूंगी, तेरे खानदान को फंसा दूंगी...इन सब बातों को सुन-सुनकर मैं परेशान हो गया हूं।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।