कंगना रणौत अपनी हर पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह ट्विटर पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से हैं और बेबाक तरीके से अपनी बात रखती हैं। अब कंगना ने एक ट्वीट कर बताया कि जब वह 15 साल की थीं तो घर से भाग गई थीं। यही नहीं बगैर किसी के मदद के उन्होंने मुंबई में अपना घर लिया।
कंगना रणौत का निजी जिंदगी पर खुलासा, बोलीं- ‘16 की उम्र में अंडरवर्ल्ड माफिया की गिरफ्त में थीं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया कि उनके पिता ने उन दिनों में उनकी कोई मदद नहीं की। कंगना बताती हैं कि 16 साल की उम्र में वह अंडरवर्ल्ड माफिया की गिरफ्त में थीं। इन सबके बावजूद वह संघर्ष करती रहीं और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
कंगना ने ट्वीट किया कि ‘मैंने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और संघर्ष के दिनों में मेरे पिता ने मेरा साथ देने से इनकार कर दिया। मैं खुद पर निर्भर थी। 16 साल की उम्र में मैं अंडरवर्ल्ड माफिया की गिरफ्त में थी। 21 साल की उम्र में मैंने अपनी जिंदगी के सभी दुश्मनों को कुचल दिया और नेशनल अवॉर्ड जीतकर एक सफल अभिनेत्री बनी, मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में अपने पहले घर की मालिक बन चुकी थी।'
Left home at the age of 15 my father refused to help me in my struggle,was on my own,was captured by underworld mafia at 16, At 21 I had squashed all villains in my life,was a successful actress a national award winner owner of my first house in Mumbai city posh location Bandra.
शूटिंग में व्यस्त हैं कंगना
कंगना इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश में हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी स्पाई थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त हैं। रविवार को वक्त निकालकर अभिनेत्री सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचीं। वह यहां जंगल सफारी एंजॉय करती दिखीं।
पिछले दिनों कंगना रणौत ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं। हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट से अपनी तुलना करते हुए कंगना ने पहले तो खुद को ब्रह्मांड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री बताया, इसके बाद एक्शन के मामले में खुद को टॉम क्रूज से भी बेहतर बताया। कंगना ने ट्वीट किया था कि 'एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड में ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है।'