फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan and Arjun Kapoor film Bhoot Police to get sequel producer Akshai Puri production house announced

Bhoot Police 2: सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म 'भूत पुलिस' का आएगा सीक्वल, मेकर्स ने साझा की जानकारी

Mon, 04 Sep 2023 01:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 04 Sep 2023 01:54 PM IST
सार

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म 'फोन भूत' के सीक्वल पर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के मेकर्स इसके दूसरे भाग पर विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan and Arjun Kapoor film Bhoot Police to get sequel producer Akshai Puri production house announced
भूत पुलिस - फोटो : Social media

विस्तार

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर ने 10 सितंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'भूत पुलिस' में साथ काम किया था। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं अब इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही फैंस को इसका सीक्वल देखने को मिल सकता है। दरअसल फिल्म के निर्माता अब 'भूत पुलिस' के दूसरे भाग पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


फिल्म के सीक्वल पर चल रहा काम
बता दें कि निर्माता अक्षय पुरी के नाम कई सफल फिल्में हैं। उन्होंने सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित और अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत बदला का निर्माण किया। बाद में उन्होंने पवन कृपलानी के जरिए निर्देशित, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज अभिनीत पहली हॉरर-कॉमेडी 'भूत पुलिस' को भी बनाया। प्रोडक्शन हाउस अपनी अगली फिल्मों पर काम करने के लिए रोमांचित है। 'भूत पुलिस' का सीक्वल पाइपलाइन में है।
विज्ञापन

Rakhi Sawant: आदिल पर मानहानि का केस करेंगी राखी सावंत, अभिनेत्री के वकील ने दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


भूत पुलिस की कहानी
हालांकि, फिल्म के सीक्वल के कलाकारों और कहानी के बारे में अभी तक ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है और जल्द ही अधिक विस्तृत घोषणा की उम्मीद है। वहीं बात करें फिल्म की तो 'भूत पुलिस' हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है, जबकि इसका निर्माण रमेश तौरानी और आकाश पुरी ने किया है।'भूत पुलिस' की कहानी भूतों को पकड़ने वाले भाइयों विभूति और चिरौंजी के इर्द-गिर्द घूमती है। ये किरदार सैफ और अर्जुन कपूर निभाते नजर आए थे। यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिकाओं में थीं।
Celebs: इन एक्ट्रेस ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, किसी ने झेली डिप्रेशन की मार तो कोई हुआ डायबिटीज का शिकार

अक्षय पुरी की आने वाली फिल्म
फिलहाल, अक्षय पुरी और उनका प्रोडक्शन हाउस करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अभिनीत 'जाने जान' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। कहा जाता है कि यह उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है, इसका निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने किया है।
Pooja Bhatt: यूजर ने पूजा भट्ट और महेश भट्ट के रिश्ते पर किया भद्दा कमेंट, अभिनेत्री ने जवाब देकर की बोलती बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed