फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Attack connection with Lawrence Bishnoi Mumbai Police is probing all the angles

Saif Ali Khan: क्या लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैं सैफ पर हमले के तार? पुलिस हर एंगल से कर रही है घटना की जांच

Thu, 16 Jan 2025 05:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Jan 2025 05:05 PM IST
सार

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ब्रांद्रा स्थित घर पर हमलावर ने चाकू से हमला किया। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या सैफ पर हुए हमले का कनेक्शन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी हो सकता है?

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack connection with Lawrence Bishnoi Mumbai Police is probing all the angles
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना से फिल्मी दुनिया में हलचल है। फैंस चिंतित हैं। हर कोई इस घटना पर हैरानी जता रहा है कि आखिर इतने पॉश एरिया में एक्टर के घर में घुसकर कोई हमला कैसे कर सकता है? इस घटना पर राजनीतिक हस्तियों ने भी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जांच के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि सैफ पर हुए हमले के तार कहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से तो नहीं जुड़े?

विज्ञापन

क्यों लगाई जा रहीं अटकलें?
सैफ पर हुए हमले के बाद पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इसमें सलमान खान का केस भी शामिल है। यह किसी से छिपा नहीं है कि लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से काले हिरण मामले में सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। गैंगस्टर का दावा है कि सलमान ने 'हम साथ-साथ है' फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर काले हिरण का शिकार किया। बिश्नोई समुदाय में काले हिरणों की पूजा की जाती है।

CM Fadnavis On Saif Case: 'मुंबई सुरक्षित नहीं, यह कहना गलत है', सैफ पर हुए हमले पर सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी किसी गैंग के शामिल होने की पुष्टि नहीं
सैफ अली खान पर यह हमला सलमान खान के करीबी दोस्ता और राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के तीन महीने बाद हुआ है। बाबा सिद्दीकी की हत्या में कथित तौर पर बिश्नोई गैंग का हाथ है। इसके अलावा बीते वर्ष अप्रैल में सलमान खान के घर के बाहर भी गोलीबारी की घटना हुई। इसका कनेक्शन भी बिश्नोई गैंग से पाया गया। हालांकि, सैफ अली खान पर उनके आवास पर हुए हमले में पुलिस को अभी किसी गैंग के होने जानकारी नहीं मिली है। पुलिस की तरफ किसी गैंग के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। 

Celebs Who Were Targeted: हाईप्रोफाइल शख्सियतें, हमले और बांद्रा; सलमान से सैफ तक क्या है तीनों के बीच कनेक्शन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे यूजर्स?
दूसरी तरफ सैफ पर हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर अचानक लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे सवाल कर रहे हैं कि कहीं इस घटना के पीछे बिश्नोई का हाथ तो नहीं। बता दें कि सैफ अली खान फिलहाल खतरे से बाहर हैं। सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
 


 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed