फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Attack Karan Johar Malaika Arora Kareena Kapoor family mumbai Karisma residence to take update

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के बाद, रिश्तेदारों-दोस्तों ने लिया हेल्थ अपडेट

Fri, 17 Jan 2025 05:48 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 17 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

सैफ अली खान पर हुए चाकू से जानलेवा हमले के बाद करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, रणधीर कपूर सहित उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त करिश्मा कपूर के घर पहुंचे।
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Karan Johar Malaika Arora Kareena Kapoor family mumbai Karisma residence to take update
सैफ के दोस्तों और रिश्तेदारों ने लिया हेल्थ अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान पर हुए चाकू से जानलेवा हमले की घटना के बाद सभी अभिनेता की हेल्थ को लेकर चिंतित हैं। उनके परिवार के सदस्यों के अलावा, करण जौहर, संजय दत्त और बाकी सेलेब्स उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल तो कुछ करिश्मा कपूर के घर पहुंचे।
विज्ञापन

करण जौहर
सैफ अली खान के साथ हुए जानलेवा हमले के बाद दूसरे दिन करण जौहर करिश्मा कपूर के घर पहुंचे। पैप्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, फिल्म निर्माता को अपनी कार से बाहर निकलते और तेजी से बिल्डिंग परिसर में जाते देखा गया। बिल्डिंग में जाते वक्त करण के चेहरे पर गंभीरता और तनाव साफ दिखाई दे रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा-अरहान खान
करीना कपूर की दोस्त मलाइका अरोड़ा भी सैफ का हालचाल जानने के लिए अपने बेस्ट फ्रेंड के घर पहुंची। वीडियो में अभिनेत्री बिल्डिंग के गेट के ठीक बाहर खड़ी दिखाई दे रही हैं और हाथ में बैग लेकर तेजी से बिल्डिंग में दाखिल हो रही हैं। इसके अलावा, मलाइका और अरबाज खान के बेटे अरहान खान को भी करिश्मा के घर से निकलते हुए देखा गया।
विज्ञापन

अमृता अरोड़ा-रणधीर कपूर
मलाइका की बहन और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा भी दूसरे दिन करिश्मा के घर पहुंचीं और मुश्किल वक्त में परिवार के साथ दिखीं। इसके अलावा करिश्मा कपूर के माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता भी अपनी बेटी के घर पहुंचे और दामाद का हाल चाल लिया। उन्हें बिल्डिंग परिसर के अंदर जाते समय उनके स्टाफ के सदस्यों द्वारा सहारा दिया गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 

सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट
गुरुवार को सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से इस पर लगातार कई अपडेट आ रहे हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है, सैफ को होश आ गया है और कथित तौर पर डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें आईसीयू से स्पेशल रूम में रखा गया है।

यह भी पढ़ें:
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने थंडेल के सेट पर बनाई फिश करी, चूल्हे पर बनाया खाना, मछुआरों से किया वादा निभाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed