फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Attacked: Karishma Tanna Reaction on unfortunate incident says its wake up call for everybody

Karishma Tanna: 'बुरा लगा सुनकर, यह हम सभी के लिए वेकअप कॉल है', सैफ पर हुए हमले के बाद बोलीं करिश्मा तन्ना

Thu, 16 Jan 2025 01:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Jan 2025 01:22 PM IST
सार

Saif Ali Khan Attacked: अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर अज्ञात शख्स ने चाकू से हमला किया। लीलावती अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। इस पर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने प्रतिक्रिया दी है और चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attacked: Karishma Tanna Reaction on unfortunate incident says its wake up call for everybody
सैफ अली खान-करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सैफ अली खान के साथ उनके मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर हुए हादसे पर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने प्रतिक्रिया देते हुए चिंता जाहिर की है। चर्चित अदाकारा का कहना है कि यह घटना सभी के लिए एक वेकअप कॉल है। उन्होंने अपने घर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी बात की। साथ ही सैफ अली खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। करिश्मा तन्ना, सैफ और करीना की पड़ोसी हैं।

विज्ञापन


Saif Ali Khan Family Tree: क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक, पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान के परिवार का ब्योरा

विज्ञापन

बोलीं- मैं भी अपनी सिक्योरिटी से बात करती हूं
करिश्मा तन्ना रोजाना की तरह आज भी जिम गईं। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया। अभिनेत्री से पैप्स ने सैफ के साथ घटी घटना का जिक्र किया। इस पर करिश्मा तन्ना ने कहा, 'हां, मुझे पता है। बहुत बुरा लग रहा है। यह सभी के लिए वेकअप कॉल है। यह सच में बहुत खराब बात है। दुख हो रहा है। मैं भी अपनी सिक्योरिटी से बात करती हूं। मेरी कामना है कि सैफ अली खान जल्दी स्वस्थ हों'। यह वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अन्य सितारों ने भी जताया दुख
करिश्मा तन्ना के अलावा कई और सितारों ने भी इस घटना पर चिंता जाहिर की है। अभिनेता चिरंजीवी ने सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सैफ अली खान पर एक घुसपैठिये द्वारा किए गए हमले की खबर से बेहद व्यथित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।' इसके अलावा रवि किशन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह दुखद है। वह मेरे दोस्त और साथी कलाकार हैं। मुंबई पुलिस जांच कर रही है और चोर पकड़ा जाएगा। मैं उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।' 

Saif Ali Khan: 54 की उम्र में भी फिट हैं सैफ अली खान, कार्डियो और योग के साथ ऐसा है डाइट चार्ट

विज्ञापन

सैफ की टीम ने जारी किया बयान
अभिनेता सैफ अली खान की सेहत पर उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, 'सैफ अली खान सर्जरी से बाहर आ गए हैं और खतरे से बाहर हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और डॉक्टर उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है।'



Saif Ali Khan: सैफ को गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास आईं गंभीर चोटें, हाउस हेल्पर को भी चोर ने घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed