फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan attacker could be Bangladeshi entered with intention of theft Mumbai police made many revelatio

Saif Ali Khan: 'बांग्लादेशी हो सकता है सैफ का हमलावर, चोरी के इरादे से घर में घुसा था', पुलिस ने किए कई खुलासे

Sun, 19 Jan 2025 09:32 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 19 Jan 2025 09:32 AM IST
सार

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। मुंबई पुलिस को शक है कि सैफ के हमले का आरोपी बांग्लादेशी है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan attacker could be Bangladeshi entered with intention of theft Mumbai police made many revelatio
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी का बांग्लादेश से कनेक्शन हो सकता है। 
विज्ञापन

Saif Ali Khan attacker could be Bangladeshi entered with intention of theft Mumbai police made many revelatio
सैफ अली खान मामले पर बोले डीसीपी - फोटो : फोटो-एएनआई
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने किया खुलासा
मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा, '16 जनवरी को रात 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। हमें संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं।' DCP दीक्षित गेडाम ने कहा, 'प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। अभी उसने अपना वर्तमान नाम विजय दास रखा हुआ था। वो 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan attacker could be Bangladeshi entered with intention of theft Mumbai police made many revelatio
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस करेगी कस्टडी की मांग
सैफ अली खान मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह 30 साल का है। आरोपी का कनेक्शन बांग्लादेश से है, ऐसा पुलिस को लग रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके कस्टडी की मांग की जाएगी। सैफ अली खान मामले में मुंबई बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला चल रहा है।

बांग्लादेश से है सैफ पर हमले का आरोपी
डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमें लगता है कि आरोपी बांग्लादेश से है। इसमें इसी तरह के चार्जेस की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

Saif Ali Khan attacker could be Bangladeshi entered with intention of theft Mumbai police made many revelatio
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
5-6 महीने पहले आया था मुंबई
डीसीपी ने कहा कि उन्हें शक है कि आरोपी 5-6 महीने पहले मुंबई आया। इससे पहले मुंबई के आस पास के इलाके में रहता था। 15 दिन पहले वह फिर से मुंबई आया।  

वकील ने कही ये बात
वहीं, इस मामले में अब आरोपी के वकील ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। वह कई सालों से यहीं रह रहा था। इसका कोई प्रूफ नहीं है। उन्हें केवल पुलिस कस्टडी लेनी थी, इसलिए ऐसा दावा किया जा रहा है। उन्हें पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है।

Saif Ali Khan Stabbing: सैफ अली खान की चाकू घोंपने की घटना पर जैकी श्रॉफ को आया गुस्सा, पैपराजी पर चिल्ला उठे

 

Saif Ali Khan attacker could be Bangladeshi entered with intention of theft Mumbai police made many revelatio
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
ठाणे से गिरफ्तार हुआ आरोपी
मुंबई पुलिस ने शनिवार रात 2.50 मिनट पर ठाणे के हीरानंदी इलाके से गिरफ्तार किया है। वह इस इलाके में मजदूरों के साथ रह रहा था। पुलिस को शक है कि हमलावर ने बांग्लादेश से भारत आने के लिए कई बार अपने नाम बदले। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed