{"_id":"647070f82e2f24b30a0ec015","slug":"saif-ali-khan-can-seen-in-cop-thriller-adventure-series-netflix-directed-robbie-grewal-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan: सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस निर्देशक के साथ कॉप थ्रिलर में आएंगे नजर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Ali Khan: सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस निर्देशक के साथ कॉप थ्रिलर में आएंगे नजर!
Fri, 26 May 2023 02:12 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 26 May 2023 02:12 PM IST
सार
सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद पुराने दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती तब से है जब से उन्होंने ता रा रम पम और सलाम नमस्ते का निर्देशन किया था। अब वह एक सीरीज पर साथ काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
सैफ अली खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थ आनंद अपनी फिल्म पठान का जश्न मना रहे हैं। वह अपनी अगली फिल्म पठान वर्सेज टाइगर के लिए भी तैयार हैं। अब खबर आ रही है कि निर्देशक बहुत जल्द एक वेब सीरीज पर करते नजर आ सकते हैं। इस सीरीज में सैफ अली खान के भी नजर आने की संभावना है। दरअसल सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद पुराने दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती तब से है जब से उन्होंने ता रा रम पम और सलाम नमस्ते का निर्देशन किया था। अब वह एक सीरीज पर साथ काम कर सकते हैं।
कॉप थ्रिलर में आएंगे नजर!
खबर है कि पठान के बाद सिद्धार्थ आनंद सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। लेकिन इस बार वह एक्शन एडवेंचर सीरीज का निर्देशन नहीं करेंगे। बल्कि इस बार उनके साथ होंगे रॉबी ग्रेवाल। रॉबी ग्रेवाल कॉप थ्रिलर में अपने बेहतरीन निर्देशन कौशल के लिए जाने जाते हैं। कहा जा रहा है कि ग्रेवाल एक मजेदार स्क्रिप्ट लेकर आए हैं जिसे सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस करेंगे। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें- Devika-Himanshu: देविका रानी और हिमांशु राय के जीवन पर बनेगी फिल्म, अश्वनी अय्यर करेंगी मूवी का निर्देशन
विज्ञापन
इस फिल्म में आएंगे नजर
बहुचर्चित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के बाद नेटफ्लिक्स के साथ सैफ का यह दूसरा वेंचर होगा, बता दें कि सेक्रेड गेम्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अगली बार वह अपनी बहुचर्चित आने वाली फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को लेकर पहले ही जमकर बहस और विवाद हो चुका है। हालांकि फिल्म का एक गाना रिलीज हो चुका है, वहीं दूसरा रिलीज होने के तैयारी में है। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है।