फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Case Carpenter wife statement said to media jab kuch kiya hi nahi to dar kis bat ka

Saif Ali Khan Case: 'सैफ पर अटैक करने वाला मिला तो चप्पल से मारूंगी', मीडिया के सवाल पर क्यों भड़की यह महिला?

Sat, 18 Jan 2025 11:05 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jan 2025 11:05 AM IST
सार

सैफ अली खान मामले में बढ़ई की पत्नी का बयान सामने आया है। उसने कहा कि उन्हें पुलिस ने फोन करके बुलाया, वो गए हैं, जब कुछ किया ही नहीं तो डर किस बात का।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Case Carpenter wife statement said to media jab kuch kiya hi nahi to dar kis bat ka
सैफ अली खान मामले में बोलीं बढ़ई की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में कुछ अपडेट सामने आए हैं। एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सैफ के घर में काम करने वाले सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनके घर पर कुछ दिन पहले फर्नीचर का काम हुआ था, इस पर बढ़ई और उसकी पत्नी से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

Saif Ali Khan Case Carpenter wife statement said to media jab kuch kiya hi nahi to dar kis bat ka
सैफ अली खान मामले में बोलीं बढ़ई की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
बढ़ई की पत्नी ने दिया बयान
बढ़ई की पत्नी ने इस मामले पर मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा, हम फर्नीचर का काम करते हैं। एक दिन पहले काम किया था और फिर रात में यह कांड हो गया, जिसके बाद उनको बुलाया है पूछताछ के लिए। बढ़ई की पत्नी ने कहा, 'पुलिस हमारे घर नहीं आई। फोन आया था  मेरे आदमी गए थे, जब कुछ किया ही नहीं तो डर किस बात का।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan Case Carpenter wife statement said to media jab kuch kiya hi nahi to dar kis bat ka
सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स - फोटो : ANI
चप्पल से मारूंगी
उन्होंने कहा, हम उस लड़के को नहीं जानते। कौन है कौन नहीं। मिल जाए अगर तो इतना चप्पल से मारूंगी। महिला ने कहा कि उन्हें सैफ अली खान के मामले में बुलाया गया है।
 

Saif Ali Khan News: 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, सैफ केस पर मुंबई क्राइम ब्रांच और बांद्रा पुलिस में तनातनी!

विज्ञापन

Saif Ali Khan Case Carpenter wife statement said to media jab kuch kiya hi nahi to dar kis bat ka
सैफ अली खान करीना और अपने बच्चों जेह-तैमूर संग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऑटो रिक्शा चालक से पूछताछ कर रही पुलिस
अभिनेता सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर से लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाला रिश्का चालक बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंच गया है। पुलिस उससे इस घटना को लेकर पूछताछ करेगी।
 

Saif Ali Khan: घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से होगी पूछताछ, पहुंचे बांद्रा पुलिस स्टेशन

 

Saif Ali Khan Case Carpenter wife statement said to media jab kuch kiya hi nahi to dar kis bat ka
सैफ अली खान के घर में जांच करती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

15 से ज्यादा लोगों से पुलिस ने की पूछताछ
सैफ पर हमला करने वाले की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। रात में बेवजह घूमने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिन लोगों के नाम पहले से पुलिस रिकॉर्ड में हैं, उन्हें भी पूछताछ के लिए थानों में बुलाया जा रहा है। पुलिस पूछताछ के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों की तस्वीर भी दिखा रही है। बीती रात पुलिस 15 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed