Saif Ali Khan Case: सैफ को इब्राहिम ने नहीं पहुंचाया अस्पताल, कहां थीं करीना? अहम सवालों के जानें जवाब
Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान पर हमले के बाद कई सवालों के जवाब लोगों के मन में हैं। इनमें सबसे बड़े दो सवाल हैं कि अभिनेता को अस्पताल किसने पहुंचाया और घटना के समय करीना कपूर कहा थीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर में घुसकर बुधवार देर रात एक शख्स ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहुत सी गलतफहमियां फैल गईं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सैफ को उनके बड़े बेटे इब्राहिम ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन असल में सैफ को उनके घर के स्टाफ के एक सदस्य ने लीलावती अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, इस घटना के दौरान सैफ के छोटे बेटे तैमूर भी उनके साथ अस्पताल नहीं गए थे, जैसा कि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था।
सूत्रों के मुताबिक इब्राहिम अपने पिता सैफ के घर से अलग बिल्डिंग में रहते हैं। इस घटना के बाद न तो वह और न ही तैमूर सैफ के साथ अस्पताल गए थे। घटना के वक्त सैफ की पत्नी करीना कपूर खान और परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर मौजूद थे। वे सभी सो रहे थे। सैफ को अपने छोटे बेटे जहांगीर (जेह) के कमरे से कुछ आवाजें आईं, जिससे वह जाग गए। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा, तो पाया कि लुटेरा घर के सहायकों के साथ बहस कर रहा था। यह देख सैफ ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए लुटेरे से संघर्ष किया और अपने सहायकों को बचाने के लिए उसे रोकने की कोशिश की।
Anurag Kashyap: मुंबई छोड़ने वाले बयान पर क्या अनुराग कश्यप ने लिया यू-टर्न? बोले-कर्म भूमि तो यही है
सैफ पर कथित तौर पर एक हमलावर ने ढाई इंच के चाकू से हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों ने उनके घाव से चाकू निकाला है। बताया जा रहा है कि अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं। इस घटना की सोशल मीडिया पर लोगों के साथ कई सितारों ने भी निंदा की है। साथ ही अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
Saif Ali Khan: क्या लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैं सैफ पर हमले के तार? पुलिस हर एंगल से कर रही है घटना की जांच
संबंधित वीडियो