फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan case new update The person seen in actor house and arrested accused are different

Saif Ali Khan: सैफ मामले में नया मोड़, घर में घुसे शख्स से मेल नहीं खाता गिरफ्तार हुए आरोपी का चेहरा!

Wed, 22 Jan 2025 03:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 22 Jan 2025 03:19 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। फोरेंसिक लैब की जांच से पता चला है कि सैफ के घर में जो CCTV कैमरे में कैद हुआ व्यक्ति और पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आरोपी दोनों अलग-अलग हैं।
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan case new update The person seen in actor house and arrested accused are different
फोरेंसिक जांच में बड़ा खुलासा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले लगातर इस मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। अब इस केस में नया मोड़ सामने आया है। फोरेंसिक लैब की जांच के अनुसार, सैफ के घर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ व्यक्ति और पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आरोपी दोनों अलग-अलग शख्स हैं। 
विज्ञापन

 

सीसीटीवी फुटेज और आरोपी की पहचान
16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर हुए हमले के बाद से पुलिस इस केस की जांच कर रही है। सैफ के घर से बरामद सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि जो व्यक्ति सैफ के घर में घुसते और बाहर निकलते हुए देखा गया और जो पुलिस की गिरफ्त में आरोपी है, वह दोनों अलग-अलग शख्स हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक लैब की जांच से आया नया मोड़
फोरेंसिक लैब की जांच में यह सामने आया कि सीसीटीवी में दिखा व्यक्ति और गिरफ्तार आरोपी दोनों अलग-अलग व्यक्ति हैं। इससे यह साफ होता है कि पुलिस की गिरफ्त में मौजूद व्यक्ति सैफ के घर में दिखे व्यक्ति से मेल नहीं खाता।


 
विज्ञापन

फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट
फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर सीसीटीवी फुटेज में दिखे व्यक्ति की शारीरिक बनावट, हाइट और चेहरा गिरफ्तार आरोपी से बिल्कुल अलग है। इससे एक बात साफ होती है कि पुलिस की गिरफ्त में मौजूद व्यक्ति सैफ के घर में दिखे व्यक्ति से बिल्कुल अलग है।

जारी है पुलिस की जांच
इस नए खुलासे के बाद, पुलिस ने अपनी जांच को और भी तेज कर दिया है। अब पुलिस को यह सुनिश्चित करना होगा कि गिरफ्तार आरोपी वास्तव में सैफ अली खान पर हुए हमले में शामिल था या नहीं। इसके लिए पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और बाकी सबूतों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:
Daaku Maharaaj Hindi Release: तेलुगु के बाद अब हिंदी में रिलीज होगी डाकू महाराज, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed