{"_id":"678a0f32c43c73949e04bed5","slug":"saif-ali-khan-health-bulletin-he-walked-like-a-lion-doctors-were-impressed-by-saif-ali-courage-now-out-of-icu-2025-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali khan Health Bulletin: 'वो शेर की तरह चलकर आए', सैफ अली की हिम्मत के डॉक्टर हुए मुरीद; अब ICU से बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Ali khan Health Bulletin: 'वो शेर की तरह चलकर आए', सैफ अली की हिम्मत के डॉक्टर हुए मुरीद; अब ICU से बाहर
Fri, 17 Jan 2025 01:35 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:35 PM IST
सार
सैफ अली खान की हालत पर डॉक्टर का बयान सामने आया है। डॉक्टर ने बताया कि सैफ को जब अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत खराब थी। हालांकि, धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ अली खान की हालत पर डॉक्टर का बयान सामने आया है। डॉक्टर ने बताया कि सैफ जब अस्पताल में आए थे तो उनका शरीर खून से लथपथ था। वह अपने 8 साल के बेटे तैमूर के साथ बिना स्ट्रेचर के एकदम शेर की तरह वहां पहुंचे थे। रीढ़ की हड्डी में चोट की वजह से सैफ को अभी बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। हालांकि, वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। फिलहाल वह खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।
विज्ञापन
सैफ की हालत पर डॉक्टर्स का बयान
डॉक्टर ने कहा कि सैफ अली खान की हालत पहले से अच्छी थी। डॉक्टर्स ने कहा कि उनकी हालत में अब सुधार है। सैफ अली खान को आज हमने चलाने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि खान को तीन चोटें आई थीं, दो हाथ पर और एक गर्दन के दाहिने हिस्से पर। और सबसे बड़ा हिस्सा पीठ पर था, जो रीढ़ की हड्डी में था, जिसे हम थोरैसिक स्पाइन कहते हैं। अंदर एक नुकीली चीज फंसी हुई थी, जो बहुत गहराई तक गई थी, ड्यूरा और रीढ़ की हड्डी को छू रही थी लेकिन इससे रीढ़ की हड्डी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

आईसीयू से बाहर आ गए अभिनेता
लीलावती अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ नितिन डांगे ने कहा कि उन्हें आईसीयू से नॉर्मल वॉर्ड में सिफ्ट कर दिया गया है। वे पहले से अच्छे से चल पा रहे हैं। वे अच्छे से चल पा रहे हैं। उन्हें ज्यादा दर्द भी नहीं है। हालांकि, इंफेक्शन होने के डर से हमने उन्हें ज्यादा चलने से मना किया है।

- फोटो : ANI
क्या खा सकते हैं सैफ अली खान
डाइट की बात करें तो डॉक्टर्स ने सैफ अली खान को जूस और फल लेने की सलाह दी है। डॉक्टर्स ने कहा कि सैफ को आराम करना चाहिए। उन्हें रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है, इसके कारण हमने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

रीढ़ हड्डी पर लगी चोट
डॉक्टर्स ने सैफ की हालत पर कहा कि उन्हें रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी है। वहीं, उनके स्पाइन से निकल रहे फ्लूएड को भी रोकने के लिए सर्जरी की गई है। सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी में लगी चोट को अभी ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा।
सैफ अली खान पर हुआ हमला
सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर पर घुसे चोर ने हमला किया था। इस हमले में सैफ की गर्दन, बांह और रीढ़ की हड्डी पर चोट लग गई। हादसे के बाद सैफ का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है।