सैफ अली खान की नई क्राइम ड्रामा फिल्म 'कर्तव्य' का धांसू ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में टेंशन और नैतिक उलझनों से भरी दुनिया दिखाई गई है। इसमें सैफ अली खान के अलावा रसिका दुगल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी जैसे शानदार कलाकार हैं।
'धर्म करते हैं तो कर्म छूटता है, ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंस्पेक्टर के रोल में धाकड़ नजर आए सैफ अली खान
Kartavya Trailer Release: सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे सैफ अली खान की यह एक्शन फिल्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कर्तव्य' का ट्रेलर हुआ रिलीज
Netflix ने आज सैफ अली खान की नई फिल्म 'कर्तव्य' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सैफ अली खान एक पुलिस अधिकारी पवन का रोल निभा रहे हैं। पवन अपने फर्ज और परिवार के बीच फंसा हुआ है।
क्या है फिल्म की कहानी?
सैफ अली खान पुलिस अधिकारी पवन की भूमिका में हैं। ड्यूटी के दौरान एक पत्रकार उनकी निगरानी में गोली लगकर मर जाता है। इसके बाद पवन जांच के घेरे में आ जाता है। सीनियर अधिकारियों का दबाव बढ़ता जाता है और पवन हमलावर को पकड़ने के चक्कर में फंसता चला जाता है।
इसके साथ ही उसके भाई से जुड़े एक मामले में परिवार को धमकी मिलती है। पवन सिस्टम और घर दोनों जगह फंस जाता है। फर्ज और परिवार के बीच वह मुश्किल चुनाव करने को मजबूर हो जाता है। हर फैसले की कीमत चुकानी पड़ती है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'कर्तव्य'
पुलकित के निर्देशन में बनी 'कर्तव्य' को गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। गंभीर माहौल और मजबूत किरदारों के साथ 'कर्तव्य', सही-गलत जैसे मुद्दों पर बात करती है। 'कर्तव्य' नेटफ्लिक्स पर 15 मई को रिलीज होगी।
- निर्देशक: पुलकित
- निर्माता: गौरी खान
- रिलीज डेट: 15 मई 2026 को Netflix पर
- सैफ के अलावा: रसिका दुगल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी नजर आएंगे
कर्तव्य में अपने किरदार को लेकर सैफ की राय
सैफ अली खान ने कहा, 'पवन एक ऐसा इंसान है, जो लगातार खुद से लड़ता रहता है। फिल्म आसान जवाब नहीं देती। यह आपको सोचने पर मजबूर करती है कि जब हर फैसले की कीमत चुकानी पड़े तो आप क्या करेंगे।' इस फिल्म को निर्देशक पुलकित ने कहा कि यह फिल्म नैतिकता के ग्रे एरिया की कहानी है, जहां हर फैसले की कुछ न कुछ कीमत चुकानी पड़ती है।
यह भी पढ़ें: Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन ने शेयर किए थलापति विजय के कई सीक्रेट्स, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान