फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठे दिन ‘राजा शिवाजी’ ने दिखाया दमखम, ‘एक दिन’ का बुरा हाल; जानें ‘भूत बंगला’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Thu, 07 May 2026 07:59 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 07 May 2026 07:59 AM IST
सार

Box Office Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी, साउथ और हॉलीवुड की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए, हिंदी फिल्म ‘एक दिन’ और ‘राजा शिवाजी’ के अलावा बाकी फिल्मों ने बुधवार को कितनी कमाई की है। 
 

विज्ञापन
Raja Shivaji Starring Riteish Deshmukh To Junaid Khan Ek Din And Other Movies Box Office Collection Raja Shiva
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इस वक्त सिनेमाघरों में कई फिल्में कमाई करने की दौड़ में शामिल हैं। हिंदी फिल्म ‘एक दिन’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ के अलावा मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का एक-दूसरे से थिएटर में मुकाबला है। वहीं हॉलीवुड की दो फिल्में ‘माइकल’ और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी दमखम दिखा रही है। जानिए, बुधवार को इन सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 

Raja Shivaji Starring Riteish Deshmukh To Junaid Khan Ek Din And Other Movies Box Office Collection Raja Shiva
फिल्म 'राजा शिवाजी' - फोटो : सोशल मीडिया

‘राजा शिवाजी’ ने छठे दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने मंगलवार को 4.90 करोड़ रुपये कमाए थे। रितेश देशमुख अभिनीत, निर्देशित इस फिल्म ने कुल 48.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म मराठी के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है। 

Raja Shivaji Starring Riteish Deshmukh To Junaid Khan Ek Din And Other Movies Box Office Collection Raja Shiva
फिल्म 'एक दिन' - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘एक दिन’ की लाखों में सिमटी कमाई 
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ हफ्ते भर से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 21 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि पांचवें दिन इसने 25 लाख रुपये की अपने खाते में जमा किए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.36 करोड़ रुपये है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raja Shivaji Starring Riteish Deshmukh To Junaid Khan Ek Din And Other Movies Box Office Collection Raja Shiva
'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' - फोटो : सोशल मीडिया

‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ का क्या है हाल? 
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में 20 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 19वें दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन 148.25 करोड़ रुपये हो चुका है। 
इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 49वें दिन 62 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 1,140.17 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
Raja Shivaji Starring Riteish Deshmukh To Junaid Khan Ek Din And Other Movies Box Office Collection Raja Shiva
हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘माइकल’ - फोटो : सोशल मीडिया

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘माइकल’ भी फैंस को आई पसंद

इन दिनों को हॉलीवुड फिल्में ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘माइकल’ भी भारतीय सिनेमाघरों में मौजूद हैं। ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने रिलीज के छठे दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 17.05 करोड़ रुपये हो चुका है। 
वहीं फिल्म ‘माइकल’ ने रिलीज के 13वें दिन 1.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 42.75 करोड़ रुपये हो चुका है। यह दोनों ही फिल्में भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed