{"_id":"678c8771cb326bee1c03a684","slug":"saif-ali-khan-shatrughan-sinha-condemn-tragic-attack-on-raj-kapoor-grand-daughter-kareena-kapoor-mumbai-police-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan: शत्रुघ्न सिन्हा ने साझा किया सैफ अली खान का हमले के बाद का पहला फोटो, बेगम करीना भी दिखीं साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Ali Khan: शत्रुघ्न सिन्हा ने साझा किया सैफ अली खान का हमले के बाद का पहला फोटो, बेगम करीना भी दिखीं साथ
Sun, 19 Jan 2025 10:34 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:34 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशंसकों से दोष-प्रत्यारोप का खेल बंद करने का आग्रह किया और साथ ही पुलिस की जांच की प्रशंसा की। साथ ही सैफ अली खान और करीना की अस्पताल की एक तस्वीर भी शेयर की।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर की सैफ-करीना की तस्वीर, एक्स पोस्ट के जरिए जताई चिंता
- फोटो : एक्स ShatruganSinha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शत्रुघ्न सिन्हा ने सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा की है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। दिग्गज अभिनेता ने करीना कपूर और सैफ के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रशंसकों से इस मामले पर अटकलें ना लगाने और अधिकारियों को अपना काम करने देने के लिए कहा।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर सैफ अली खान और करीना की एआई जेनरेटेड तस्वीर शेयर की और लिखा, '' हमारे करीबी, प्रिय और प्यारे सैफ अली खान पर हुआ हमला बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भगवान का शुक्र है कि वह ठीक हो रहे हैं। मेरे पसंदीदा 'शोमैन' फिल्म निर्माता राजकपूर की पोती करीना कपूर खान और परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।'' आगे शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "एक विनम्र अपील है कि 'दोष-प्रत्यारोप का खेल' बंद करें, पुलिस अपना काम अच्छे से कर रही है। हम निश्चित रूप से महाराष्ट्र के सीएम और गृह मंत्री Dev fadnavis की चिंता और सुधारात्मक उपायों के लिए उनकी सराहना करते हैं। मामले को और जटिल ना बनाएं। मामला जल्द ही सुलझ जाएगा, जितनी जल्दी हो सके उतना अच्छा है। डिप्टी सीएम अजीत पवार और हमारे मित्र mieknathshinde को उनके दयालु शब्दों, अत्यधिक देखभाल और प्रयासों के लिए धन्यवाद।" शत्रुघ्न ने यह भी लिखा, "आखिरकार, सैफ सबसे शानदार सितारों और अभिनेताओं में से एक हैं और पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भी हैं। कानून अपना काम करेगा क्योंकि चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। जल्दी ठीक हो जाओ।"
यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Stab: मुंबई पुलिस ने सैफ पर हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का दूसरा हिस्सा किया बरामद, पूरी डिटेल

Very sad & unfortunate the tragic attack on our near, dear & loved #SaifAliKhan which injured him severely. Thank God he is healing well to recovery. Profound regards to my all time favorite 'show man' filmmaker #RajKapoor's granddaughter #KareenaKapoorKhan & the family. One… pic.twitter.com/R16hEDrXQT
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) January 19, 2025
यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Stab: मुंबई पुलिस ने सैफ पर हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का दूसरा हिस्सा किया बरामद, पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या रहा पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने रविवार को सैफ अली खान की चाकू घोंपने की घटना के मुख्य आरोपी को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शहर के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह ठाणे में रिकी बार में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। इस हफ्ते बांद्रा में सैफ अली खान के घर पर डकैती की कोशिश की गई। लुटेरे से हाथापाई के बाद अभिनेता बुरी तरह घायल हो गए। सैफ अली खान को गुरुवार को सुबह करीब 2:30 बजे उनके बांद्रा वेस्ट अपार्टमेंट में गर्दन और कंधे सहित छह बार चाकू घोंपा गया। उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच घंटे की लंबी सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ से ब्लेड का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया।
यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Stabbing: सैफ अली खान की चाकू घोंपने की घटना पर जैकी श्रॉफ को आया गुस्सा, पैपराजी पर चिल्ला उठे