फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan sister Saba Pataudi reaction on social Media after knife attack

Saif Stabbing Case: भाई सैफ पर हुए हमले के बाद बहन सबा बोलीं- भाईजान, आज आपने अब्बा को गर्व महसूस करवाया

Thu, 16 Jan 2025 08:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 Jan 2025 08:16 PM IST
सार

Saif Stabbing Case: सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले के बाद उनकी बहन सबा पटौदी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि वह इस घटना से शॉक में हैं।
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan sister Saba Pataudi reaction on social Media after knife attack
सैफ अली खान, सबा पटौदी, करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ज्वेलरी डिजाइनर सबा पटौदी ने अपने भाई सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से सदमे में हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बड़े भाई पर गर्व महसूस करती हैं कि उन्होंने परिवार को एक हमलावर से बचाने के लिए इतनी बहादुरी दिखाई।

विज्ञापन

Saif Ali Khan Case: सैफ को इब्राहिम ने नहीं पहुंचाया अस्पताल, कहां थीं करीना? अहम सवालों के जानें जवाब

विज्ञापन

Saif Ali Khan sister Saba Pataudi reaction on social Media after knife attack
सबा पटौदी - फोटो : इंस्टाग्राम
आज आपने अब्बाजान को गर्व महसूस करवाया

सबा पटौदी ने इस घटना पर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, "मैं हैरान हूं। इससे उबरने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन भाईजान आप पर गर्व है। परिवार का ख्याल रखना और मुश्किल वक्त में खड़ा होना, अब्बा को गर्व महसूस कराएगा। जल्द ठीक हो जाइए। वहां होने का मन कर रहा है, जल्दी मिलते हैं। हमेशा दुआएं और प्रार्थनाएं।" सबा ने इस पोस्ट में सैफ के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर भी साझा की।
Saif Ali Khan Case: बच्चे जैसा दिखता है सैफ पर हमला करने वाला आरोपी, सामने आई पहली तस्वीर

बुधवार देर रात हुआ था हमला

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात बांद्रा स्थित उनके 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में एक लुटेरे ने हमला किया था। हमलावर ने सैफ पर चाकू से बार-बार वार किए।  हमले के बाद अभिनेता को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका तुरंत ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि वह खतरे से बाहर हैं। घटना सुबह करीब ढाई बजे के आसपास 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग में घटित हुई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने हमलावर के खिलाफ हत्या या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश के साथ सशस्त्र डकैती का मामला दर्ज किया है। हमलावर घटना के बाद बिल्डिंग की सीढ़ियों का इस्तेमाल कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी सीसीटीवी फुटेज छठी मंजिल पर ट्रेस की और हमलावर की तलाश के लिए 10 टीमें बनाई हैं। घटना के समय सैफ की घरेलू सहायिका ने सबसे पहले शोर मचाया था और हमलावर से संघर्ष करते हुए उसे चोट भी आई थी। बाद में, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed