फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टाइल में पिता को टक्कर देते हैं सैफ अली खान के साहबजादे, तस्वीरों में देखें नवाबी लुक

Wed, 14 Apr 2021 01:52 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 14 Apr 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan son Ibrahim gives tough competition to father in style abu jani sandeep khosla shared photos
इब्राहिम अली खान - फोटो : Insatagram- @abujanisandeepkhosla

बॉलीवुड सेलेब्स तो किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बने ही रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में उनके बच्चे भी किसी मामले में पीछे नहीं हैं। एक तरह सितारे फिल्में कर अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाते हैं तो इनके बच्चे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करके ही लाखों की संख्या में फॉलोअर्स पा लेते हैं। साथ ही अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। ये स्टार किड्स सोशल मीडिया पर अपना जबरदस्त जलवा बिखेरते नजर आते हैं। बात अगर बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की करें तो इनके साहबजादे इब्राहिम अली खान भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं है। बल्कि कई बार तो तस्वीरों में वो अपने पिता को ही टक्कर देते हैं।

Saif Ali Khan son Ibrahim gives tough competition to father in style abu jani sandeep khosla shared photos
इब्राहिम अली खान - फोटो : Insatagram- @abujanisandeepkhosla

अगर आप सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर नजर डालेंगे तो इनकी फोटोज देख थोड़ी देर के लिए आप भी चकाचौंध वाली दुनिया में चले जाएंगे। फैंस इनकी फोटोज को खूब पसंद करते हैं और अपलोड की गई हर फोटो पर जमकर लाइक बरसाते हैं।

Saif Ali Khan son Ibrahim gives tough competition to father in style abu jani sandeep khosla shared photos
इब्राहिम अली खान - फोटो : Insatagram- @abujanisandeepkhosla

बता दें कि हाल ही में डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने सैफ अली खान के बेट इब्राहिम की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जो काफी तेजी से वायरल हुई। इस तस्वीर में इब्राहिम अबू और संदीप के डिजाइनर आउटफिट में नजर आ रहे थे। फोटो देखकर बेशक कहा जा सकता है कि इस अंदाज में वो बिल्कुल नवाबजादे लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan son Ibrahim gives tough competition to father in style abu jani sandeep khosla shared photos
इब्राहिम अली खान - फोटो : Insatagram- @abujanisandeepkhosla

इब्राहिम अली खान ने सभी आउटफिट पारंपरिक पहन रखे थे। दो-तीन डिजाइन के अलग-अलग कुर्तों में उनका लुक शानदार लग रहा था। वहीं, उनके फिट एब्स इब्राहिम को और भी स्मार्ट बना रहे थे। उन्हें ट्रेडिशनल जैकेट में देख फैंस दिवाने हो गए और फोटो पर जमकर प्रतिक्रिया दी। खासकर उनके पास महिला प्रशंसकों की संख्या अधिक बेहतर है।
 
View this post on Instagram

A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla)

विज्ञापन
Saif Ali Khan son Ibrahim gives tough competition to father in style abu jani sandeep khosla shared photos
इब्राहिम अली खान - फोटो : Insatagram- @abujanisandeepkhosla

कुछ प्रशंसकों का कहना है कि इब्राहिम अली खान अपने पिता सैफ अली खान की कार्बन कॉपी हैं। तो कुछ ने कहा था कि शुरुआत के दिनों में सैफ बिल्कुल ऐसे ही दिखते थे। बता दें कि इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो लगातार अपनी तस्वीर शेयर करते रहते हैं। वहीं, बहन सारा अली खान के साथ भी इब्राहिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों भाई-बहन की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed