{"_id":"678c7c0d8acd70b68b0021bd","slug":"saif-ali-khan-stab-story-mumbai-police-recovers-second-part-of-knife-used-in-case-pataudi-palace-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan Stab: मुंबई पुलिस ने सैफ पर हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का दूसरा हिस्सा किया बरामद, पूरी डिटेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Ali Khan Stab: मुंबई पुलिस ने सैफ पर हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का दूसरा हिस्सा किया बरामद, पूरी डिटेल
Sun, 19 Jan 2025 09:48 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 19 Jan 2025 09:48 AM IST
सार
सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद मुंबई पुलिस लगातार इसकी जांच कर रही हैं। कथित तौर पर अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर से चाकू से हुए जानलेवा हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू का दूसरा टुकड़ा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ अली खान पर चाकू से किए गए जानलेवा हमले की घटना की जांच हर दिन नए घटनाक्रम के साथ आगे बढ़ रही है। हाल ही में, बांद्रा पुलिस ने अभिनेता पर हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू का दूसरा हिस्सा खोजा है। जानिए कहां मिला चाकू।
विज्ञापन
कहां मिला चाकू
सैफ अली खान पर हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू का दूसरा हिस्सा मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चाकू का दूसरा हिस्सा सैफ अली खान और करीना कपूर के बांद्रा स्थित घर में बच्चों के कमरे में मिला। बहरहाल, बरामद चाकू के टुकड़े को फोरेंसिक जांच और फिंगरप्रिंट जांच के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने चाकू मारने की घटना के मुख्य संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी रविवार, 19 जनवरी, 2025 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुई। हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह 30 साल का है और उसका कनेक्शन बांग्लादेश से हो सकता है। आगे पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके कस्टडी की मांग की जाएगी।

सैफ अली खान की सर्जरी
मुंबई के लीलावती अस्पताल में सर्जरी के दौरान सैफ अली खान के शरीर से ब्लेड का पहला टुकड़ा निकाला गया था। ब्लेड का टुकड़ा सैफ की पीठ में फंसा हुआ था और ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उसे बाहर निकाला था। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी के पास लगा चाकू खतरनाक रूप से करीब था और अगर यह 2 मिमी भी गहरा होता, तो उनकी हालत और खराब हो सकती थी।

ऑटो रिक्शावाले ने बचाई सैफ की जान
पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह राणा को भी खोज निकाला, जिसने हमले के बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। उसका बयान बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस लगातार सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले पर कड़ी कार्यवाही कर रही है।
Saif Ali Khan Stabbing: सैफ अली खान की चाकू घोंपने की घटना पर जैकी श्रॉफ को आया गुस्सा, पैपराजी पर चिल्ला उठे