Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ पर हमले में विदेशी साजिश? अदालत में पुलिस ने इस एंगल से भी जांच की बात कही
Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने अदालत में बताया कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक है और वह अवैध रूप से भारत में घुसा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई की एक अदालत ने रविवार को सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अदालत ने इस मामले में पुलिस की दलील को स्वीकार करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय साजिश की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।
पुलिस ने अदालत में कहा कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक है और उसे भारतीय सीमा में अवैध तरीके से प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें आरोपी के इरादों और इस हमले के पीछे के मकसद को जानने की आवश्यकता है। साथ ही, यह भी जांच करनी है कि इस मामले में कहीं कोई अंतर्राष्ट्रीय साजिश तो नहीं जुड़ी हुई है।
Saif Ali Khan: सैफ को लहूलुहान हालत में छोड़ बहन के घर भागीं करीना, पुलिस को दिए बयान में खुलासा
अदालत ने पुलिस की दलील को ध्यान में रखते हुए यह कहा कि अभियोजन पक्ष की अंतर्राष्ट्रीय साजिश की दलील को असंभव नहीं कही जा सकता। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि आरोपी को ठाणे शहर से गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के वकील संदीप शेखाने का कहना है, "वह बांग्लादेश का निवासी नहीं है। वह लंबे समय से यहां रह रहा है...सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया है।"
लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं सैफ
प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने 16 जनवरी को तड़के बांद्रा स्थित सैफ अली खान के 'सतगुरु शरण' अपार्टमेंट स्थित में चोरी करने की नीयत से प्रवेश किया था। हालांकि, हमले के दौरान सैफ अली खान को कई बार चाकू मारा गया था, जिसके बाद उन्हें पास के लीलावती अस्पताल में पांच घंटे की सर्जरी करवानी पड़ी। सैफ अब भी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।
संबंधित वीडियो