फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Stabbing Case Attacker Father New Statement About His Son

Saif Ali Khan Attack: सैफ पर हमला करने वाले शरीफुल के पिता ने दिया चौंकाने वाला बयान, केस में आएगा नया मोड़

Thu, 23 Jan 2025 08:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 23 Jan 2025 08:25 PM IST
सार

सैफ अली खान पर जिस शख्स ने हमला किया था, उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहा शख्स और पकड़ा गया शख्स एक ही है। लेकिन अब पकड़े गए हमलावर के पिता ने अलग बयान दिया है, जो इस केस में नया मोड़ ला सकता है।
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Stabbing Case Attacker Father New Statement About His Son
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पुलिस ने कुछ दिन पहले मुंबई के ठाणे से सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम (30 साल उम्र) को गिरफ्तार किया। यह एक बांग्लादेशी नागरिक है, जो भारत में अवैध तरीके से नाम बदलकर रख रहा था। इसने अपना नाम विजय दास रखा हुआ था। 16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में यह शख्स चोरी के इरादे से घुसा और बाद में एक्टर पर चाकू से हमला किया था। 

विज्ञापन

सीसीटीवी वाला शख्स अलग है 
शरीफुल इस्लाम जिसे पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में पकड़ा है, उसके पिता रुहुल अमीन का कहना है कि सीसीटीवी में जो लड़का दिख रहा है, वह उनका बेटा नहीं है। हां, जिस मुंबई पुलिस ने पकड़ा है, वह जरूर उनका बेटा है। रुहुल अमीन के इस बयान के बाद से सैफ अली खान का केस अलग मोड़ ले सकता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया 
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने शरीफुल को पकड़ा था। पुलिस ने बताया था कि एक लंबी प्रक्रिया के बाद ही शरीफुल की पहचान हमलावर के रूप में हुई है। लेकिन अब हमलावर के पिता अलग ही बयान दिया है। वह सीसीटीवी फुटेज वाले लड़के को अपना बेटा नहीं मान रहे हैं।

 

विज्ञापन

Saif Ali Khan Stabbing Case Attacker Father New Statement About His Son
अस्पताल से घर लौटते हुए सैफ अली खान - फोटो : पीटीआई

सैफ का भी बयान लिया गया 
सैफ अली खान को हमले में कई चोटें आई थीं। लीलावती हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई। डॉक्टर्स ने सैफ अली खान की रीढ़ में फंसे नुकीले चाकू को भी निकाला। हमले के पांच दिन बाद यानी मंगलवार को सैफ को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस एक्टर का बयान लेने भी उनके घर पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed