फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Stabbing Case Kareena Kapoor first reaction after his Husband attacked by knife

Kareena Kapoor: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- परिवार के लिए यह मुश्किल वक्त

Thu, 16 Jan 2025 09:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 Jan 2025 09:21 PM IST
सार

Saif Stabbing Case: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद कपूर खान ने बयान जारी किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

विज्ञापन
Saif Ali Khan Stabbing Case Kareena Kapoor first reaction after his Husband attacked by knife
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : इंस्टग्राम

विस्तार

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद कपूर खान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। हाल ही में उन्होंने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने मीडिया और पैपराजी से अपने परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। करीना ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण समय है। वे अभी भी उस घटना को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जो हाल ही में घटी।

विज्ञापन

Saif Ali Khan Case: सैफ को इब्राहिम ने नहीं पहुंचाया अस्पताल, कहां थीं करीना? अहम सवालों के जानें जवाब

विज्ञापन

करीना ने की भावुक अपील

उन्होंने मीडिया से विनम्र अनुरोध किया कि वे बिना तथ्यों के कवरेज से बचें। उन्होंने आगे लिखा, हम आपकी चिंता और समर्थन की सराहना करते हैं, लेकिन यह हमारी सुरक्षा के लिए जोखिम भरा भी है। मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें। आप हमें वह स्पेस दें जो हमें एक परिवार के रूप में ठीक होने और इस घटना का सामना करने की आवश्यक है। मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देना चाहती हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


बुधवार देर रात की है घटना

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में बुधवार देर रात  एक अज्ञात लुटेरे ने हमला किया था, जिससे सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले में उनके शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद अभिनेता की आपातकालीन सर्जरी की गई। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 
Saif Ali Khan Case: बच्चे जैसा दिखता है सैफ पर हमला करने वाला आरोपी, सामने आई पहली तस्वीर

विज्ञापन

नर्स का दावा-हमलावर ने मांगे थे एक करोड़

सैफ की नर्स इलियामा फिलिप ने हाल ही में अपने बयान में कहा कि हमलावर ने एक करोड़ रुपये की मांग की थी। घटना के वक्त सैफ और करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह के कमरे में वह भी सो रही थीं। इस घटना में उन्हें भी चोटें आई हैं। 
Saif Ali Khan: क्या लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैं सैफ पर हमले के तार? पुलिस हर एंगल से कर रही है घटना की जांच
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed