Mika Singh: सैफ अली खान की जान बचाने वाले ऑटो चालक की चमकी किस्मत, मीका सिंह देंगे इतनी रकम
Mika Singh: सैफ अली खान की जान बचाने वाले ऑटो चालक भजन सिंह राणा की मीका सिंह ने तारीफ की है। साथ ही, उन्होंने अभिनेता की जान बचाने के लिए इनाम देने का भी फैसला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने अभिनेता सैफ अली खान को घायल अवस्था अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक को एक लाख रुपये देने का वादा किया है। भजन सिंह राणा नाम के इस ऑटो चालक ने सैफ अली खान को गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल पहुंचाया था।
इस साहसिक काम के लिए मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने भजन सिंह राणा की बहादुरी की सराहना की। साथ ही, गायक ने उन्हें एक लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया। मीका ने लिखा, "मुझे लगता है कि उन्हें कम से कम 11 लाख रुपये का इनाम मिलना चाहिए। मैं उन्हें एक लाख रुपये देना चाहता हूं। यह मेरी तरफ से एक छोटा सा इनाम होगा।"
Saif Ali Khan: भोपाल में सैफ अली खान की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान? जानिए पाकिस्तान से क्या है संबंध

उधर, सैफ अली खान की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें वह अस्पताल में ऑटो ड्राइवर से मिलते और उनको धन्यवाद देते नजर आए। इस दौरान सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने भी भजन सिंह राणा को आशीर्वाद दिया।
सैफ अली खान पर 16 जनवरी को एक चोर ने उनके घर में घुसकर हमला किया था। हमलावर ने सैफ को छह बार चाकू मारे। इसके बाद भजन सिंह राणा ने उन्हें आधी रात को करीब 2.30 बजे लीलावती अस्पताल पहुंचाया, जहां सैफ की दो सर्जरी की गई। मुंबई पुलिस ने हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को 19 जनवरी को ठाणे से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। फिलहाल, वह पांच दिन की पुलिस कस्टडी में है।
संबंधित वीडियो