{"_id":"678c74371c1b59f0f2086b07","slug":"saif-ali-khan-stabbing-case-story-pataudi-jackie-shroff-gets-angry-at-paps-mumbai-police-arrested-suspect-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan Stabbing: सैफ अली खान की चाकू घोंपने की घटना पर जैकी श्रॉफ को आया गुस्सा, पैपराजी पर चिल्ला उठे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Ali Khan Stabbing: सैफ अली खान की चाकू घोंपने की घटना पर जैकी श्रॉफ को आया गुस्सा, पैपराजी पर चिल्ला उठे
Sun, 19 Jan 2025 09:11 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 19 Jan 2025 09:11 AM IST
सार
सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पूरा बॉलीवुड हैरान है। इसी बीच सैफ के बारे में बात करते हुए जैकी श्रॉफ अपना आपा खो बैठे और जोर से पैपराजी पर चिल्लाए।
विज्ञापन
सैफ अली खान-जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan, apnabhidu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटौदी खानदान के 10वें नवाब और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हालिया हमले के बारे में जैकी श्रॉफ ने भी पैपराजी से बात की, लेकिन अचानक ना जाने जैकी को क्या हो गया कि वह अपना आपा खो बैठे और पैप्स पर तेजी से चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
जैकी को क्यों आया गुस्सा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, जैकी श्रॉफ ने सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के बारे में पैपराजी से बात की। मीडिया से बात कर रहे थे, तभी उन्हें आस-पास के शोर से परेशानी हुई और वे अपना आपा खो बैठे। जैकी श्रॉफ ने अपनी आवाज ऊंची की और कहा कि जब वे बात कर रहे हैं, तो उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा, “ये जो घटना हुई है, इसका मतलब ये नहीं है कि कोई हमला चल रहा है बॉलीवुड पर। ऐसा कुछ नहीं है। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह ठीक होंगे। सबको अपना ध्यान रखना चाहिए, अपने घर वालों का, अपनी सुरक्षा को, बिल्डिंग के जो चौकीदार होते हैं उनको ध्यान देना चाहिए।”

क्या बोले पैपराजी से जैकी
जैकी श्रॉफ ने कहा, "बात कर रेला बावा।" हालांकि, अभिनेता ने तुरंत अपना संयम वापस पा लिया और उनका नाम पुकारने वाले लोगों से बातचीत की। जैकी ने यह भी कहा कि सैफ अली खान का हमला बॉलीवुड पर हमला करने की किसी बड़ी योजना का हिस्सा नहीं है। सभी को अपना ध्यान रखा चाहिए।

View this post on Instagram
सैफ अली खान का मामला
हाल ही में सैफ अली खान पर उनके घर पर कुछ चोरों ने चाकू से जानलेवा हमला किया, जिसके बाद उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है और अभी वह ठीक हैं। बहरहाल, इस बीच, मुंबई पुलिस ने रविवार को सैफ अली खान की चाकू घोंपने की घटना के मुख्य आरोपी को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी को लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह ठाणे में रिकी बार में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था और पकड़े जाने के डर से अपना नाम विजय दास रख लेता था।