फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Starrer Mahesh Bhatt Directed Movie Yeh Hai Mumbai Meri Jaan Complete 25 Years

25 Years of Film Yeh Hai Mumbai Meri Jaan: निर्देशक महेश भट्ट, सैफ अली खान हीरो, फिर क्या हुआ फिल्म का हाल

Tue, 10 Dec 2024 09:52 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 10 Dec 2024 09:52 AM IST
सार

जब बॉलीवुड में कॉमेडी-रोमांटिक फिल्में हिट हो रही थी, उसी दौरान महेश भट्ट ने सैफ अली खान के साथ एक फिल्म ‘ये है मुंबई मेरी जान’ बनाई। आज इसी फिल्म को 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर जानिए, इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Starrer Mahesh Bhatt Directed Movie Yeh Hai Mumbai Meri Jaan Complete 25 Years
फिल्म 'ये है मुंबई मेरी जान' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेश भट्ट ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर में बेहतरीन फिल्में बनाई हैं, जिन्हें खूब सराहा गया, उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी की। लेकिन निर्देशक महेश भट्ट के करियर की एक फिल्म ‘ये है मुंबई मेरी जान (10 दिसंबर 1999)’ उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इस फिल्म की आज सिल्वर जुबली है। इस मौके पर जानिए, फिल्म से जुड़े कुछ किस्से और जानी-अनजानी बातें।

विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्म का रीमेक 
फिल्म ‘ये है मुंबई मेरी जान’ की कहानी मौलिक नहीं थी। यह एक हॉलीवुड फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ माई सक्सेस’ का हिंदी रीमेक थी। फिल्म में मुख्य किरदार सैफ अली खान ने निभाया था, वह उस दौर में एक रोमांटिक हीरो के तौर पर अलग पहचान बना चुके थे। ऐसे में इस फिल्म में भी उन्हें रोमांटिक रोल करने का मौका मिला, साथ ही फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan Starrer Mahesh Bhatt Directed Movie Yeh Hai Mumbai Meri Jaan Complete 25 Years
ट्विंकल खन्ना-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल खन्ना संग सैफ की जोड़ी 
फिल्म ‘ये है मुंबई मेरी जान’ में सैफ अली खान के साथ हीरोइन के तौर पर ट्विंकल खन्ना को लिया गया। दोनों की जोड़ी पर्दे पर अच्छी नजर आई। लेकिन इस बात का फायदा फिल्म को बिल्कुल नहीं मिला। इस फिल्म में चंकी पांडे भी नजर आए थे, वो भी अपनी कॉमेडी का रंग दर्शकों पर नहीं जमा पाए।

विज्ञापन

Saif Ali Khan Starrer Mahesh Bhatt Directed Movie Yeh Hai Mumbai Meri Jaan Complete 25 Years
महेश भट्ट निर्देशित फिल्म 'ये है मुंबई मेरी जान' - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट का जादू नहीं चला 
महेश भट्ट ने इस फिल्म का निर्देशन किया था, लेकिन दर्शकों पर इस बार उनका जादू नहीं चल पाया। दरअसल, सैफ अली खान, ट्विंकल खन्ना जैसे कलाकारों और महेश भट्ट के निर्देशन के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। दर्शकों को यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई।

फिल्म का नाम ‘मिस्टर आशिक’ था
पहले फिल्म ‘ये है मुंबई मेरी जान’ का नाम ‘मिस्टर आशिक’ था। इस फिल्म का ऑडियो भी इसी नाम से रिलीज किया गया था। लेकिन बाद में फिल्म का नाम बदल दिया। फिल्म का नया नाम कहानी पर उतना सूट नहीं करता है, जितना की ‘मिस्टर आशिक’ करता था।

गाने जरूर पसंद किए गए 
फिल्म ‘ये है मुंबई मेरी जान’ चाहे बॉक्स ऑफिस पर ना चली हो लेकिन इस फिल्म के गाने जरूर पसंद किए गए। फिल्म में कुमार शानू और अलका याज्ञनिक ने लगभग सभी गाने गाए। इस फिल्म का एक गीत ‘मेरा चांद मुझे आया है नजर’ खूब पॉपुलर हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed