फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan with daughter sara ali khan is all set for a project know the details

Sara-Saif Ali: जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सैफ और सारा, जानें कैसा होगा किरदार

Thu, 22 Jun 2023 04:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 22 Jun 2023 04:16 PM IST
सार

बता दें कि सारा अली खान और सैफ की इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में हुई है। इससे संबंधित एक फोटो भी सामने आई है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan with daughter sara ali khan is all set for a project know the details
सैफ अली खान, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सारा अली खान और सैफ अली खान दोनों ही बेहतरीन सितारे हैं। दोनों ने अपनी-अपनी फिल्मों में अभिनय का जबरदस्त हुनर दिखाया है। अब सैफ अली खान और सारा अली खान के फैंस के लिए काफी उत्साहित कर देने वाली खबर आ रही। पिता-पुत्री की यह जोड़ी एक प्रोजेक्ट के लिए के लिए साथ नजर आने वाली है। इसकी हाल ही में शूटिंग हुई है। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


इब्राहिम भी आ सकते हैं नजर 
बता दें कि सारा अली खान और सैफ की इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में हुई है। इससे संबंधित एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें सैफ अली कैदी के रूप में नजर आ रहे हैं वहीं सारा अली पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि जब सैफ और सारा शूटिंग कर रहे थे तब इब्राहिम को भी फिल्मसिटी के आसपास देखा गया था,  और अगर तीनों एकसाथ फिल्म में नजर आते हैं तो फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Bawal: पेरिस में मचेगा 'बवाल', एफिल टावर पर प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी वरुण-जान्हवी स्टारर मूवी
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म पर जमकर विवाद चल रहा है। फिल्म में सैफ अली खान के लुक को लेकर भी जमकर ट्रोलिंग की गई है। वहीं सारा की बात करें तो विक्की कौशल के साथ उनकी फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में मिडिल क्लास परिवार की कहानी दिखाई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed