फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif says he would not have done Vikram Vedha if he had dance with Hrithik

सैफ अली खान ने कहा: ऋतिक के साथ डांस करना होता तो कभी नहीं करता 'विक्रम वेधा' का रीमेक, 19 साल बाद साथ दिखेगी जोड़ी

Sat, 04 Sep 2021 06:06 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 04 Sep 2021 06:06 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की जोड़ी पूरे 19 साल बाद एक बार फिर से दिखेगी। ये दोनों ही अभिनेता तमिल सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Saif says he would not have done Vikram Vedha if he had dance with Hrithik
सैफ अली खान - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की जोड़ी पूरे 19 साल बाद एक बार फिर से दिखेगी। ये दोनों ही अभिनेता तमिल सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सैफ अली खान ने इस फिल्म के रिलीज होने से पहले अपने सह-कलाकार ऋतिक रोशन की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि अगर उन्हें ऋतिक के साथ डांस करना होता, तो वो 'विक्रम वेधा' फिल्म के रिमेक में काम नहीं करते।

विज्ञापन


19 साल पहले इस फिल्म में साथ नजर आये थे ऋतिक और सैफ
सैफ अली खान और ऋतिक रोशन तमिल सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में साथ दिखेंगे। इससे पहले दोनों अभिनेताओं ने साल 2002 में आई फिल्म 'ना तुम जानो ना हम' में साथ काम किया था। सैफ अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वो विक्रम वेधा फिल्म के हिंदी रिमेक में ऋतिक के साथ काम करने से मना कर सकते थे।
विज्ञापन

 

दरअसल, सैफ ने अपने साक्षात्कार में कहा कि हमने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है और यह काफी चैलेंजिंग रोल होने वाला है। ऋतिक एक बेहतरीन अभिनेता और डांसर हैं। इसलिए मुझे उनके सामने टिकने के लिए सुबह उठकर मेहनत करनी पड़ेगी। इस इंटरव्यू में सैफ के साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। सैफ और अर्जुन 'भूत पुलिस' में साथ काम कर रहे हैं। अर्जुन ने जब ऋतिक के मुकाबले सैफ की डांसिंग स्किल्स का मजाक उड़ाया, तो उन्होंने कहा कि यह सही बात है कि शायद मैं विक्रम बेधा  फिल्म को नहीं करता, अगर मुझे ऋतिक के साथ डांस करने को कहा जाता।  'विक्रम वेधा' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में थे। अब इस फिल्म का हिंदी रीमेक बन रहा है।

सैफ अली खान का कहना है कि फिल्म 'ना तुम जानो ना हम' में उनका रोल छोटा था। उन्होंने कहा कि वो इतने साल बाद फिर से ऋतिक रोशन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। आपको बता दें कि सैफ अली खान हाल ही में करीना कपूर के साथ विदेश से छुट्टियां मनाकर वापस आये हैं। कुछ वक्त पहले उनको उनके दूसरे बेटे के नाम को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। उनके दूसरे बेटे का नाम जहांगीर है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ और यूजर्स ने सैफ और करीना को ट्रोल किया। जिसके बाद करीना का कहना था कि उनके पास पहले से ही नामों की कोई सूची नहीं थी। उन्हें ये नाम पंसद आया, इसलिए रख दिया। जहांगीर नाम रखने की पहले से कोई योजना नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed