{"_id":"6899fb866367f298bd036af0","slug":"saiyaara-day-25-box-office-collection-ahaan-panday-and-aneet-padda-movie-4th-monday-earning-2025-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saiyaara Day 25 Box Office: 'महावतार नरसिम्हा' के आगे कैसा है 'सैयारा' का हाल? जानिए 25वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saiyaara Day 25 Box Office: 'महावतार नरसिम्हा' के आगे कैसा है 'सैयारा' का हाल? जानिए 25वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:08 PM IST
सार
Saiyaara Day 25 Box Office Collection: फिल्म 'सैयारा' की रिलीज को आज सोमवार को 25 दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड पर शानदार कमाई करने के बाद आज फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
विज्ञापन
1 of 5
'सैयारा' फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'सैयारा' हाल के दिनों की सबसे चर्चित फिल्म है। इस साल की बॉलीवुड फिल्मों में देखा जाए तो 'छावा' के बाद सबसे ज्यादा चांदी इसी की रही है। 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर चुकी यह फिल्म अब भी थिएटर्स में मजबूती से टिकी है। वीकएंड पर एक बार फिर इसका धमाल देखने को मिला। जानते हैं, आज सोमवार को इसकी कमाई कैसी रही?
2 of 5
सैयारा फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
चौथे सोमवार इतना रहा कलेक्शन
फिल्म 'सैयारा' अपनी रिलीज के चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। इसने रक्षाबंधन के मौके पर शनिवार को 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद कल रविवार को 24वें दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये कमाए। आज की कमाई के शुरुआती आंकड़ों में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज फिल्म ने 83 लाख रुपये कमाए हैं। 'महावतार नरसिम्हा' ने 'सैयारा' की कमाई को प्रभावित किया है।
3 of 5
सैयारा फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम
हासिल कर चुकी ब्लॉकबस्टर का टैग
'सैयारा' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 319 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म को 50-60 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए अहान पांडे ने डेब्यू किया है। उनके साथ अनीत पड्डा नजर आई हैं। बतौर लीड एक्ट्रेस अनीत की भी यह पहली फिल्म है।
वर्ल्डवाइड भी खूब रही है चांदी
'सैयारा' को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। देश ही नही, विदेशों में भी इस फिल्म ने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कारोबार 541.13 करोड़ रुपये हो गया है। इस साल रिलीज बॉलीवुड फिल्मों में सिर्फ विक्की कौशल अभिनीत 'छावा' इससे आगे है। 'छावा' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 797.34 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मुश्किल होने वाली है 'सैयारा' की राह
फिल्म 'सैयारा' के बाद रिलीज हुईं 'सन ऑफ सरदार', 'धड़क 2' और 'उदयपुर फाइल्स' जैसी फिल्में इसके सामने नहीं टिक पाई हैं। हालांकि, एनिमेटिड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने जरूर 'सैयारा' का मुकाबला किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी जमकर कमाई कर रही है, जिसका असर 'सैयारा' पर पड़ा है। इसके अलावा इस हफ्ते 14 अगस्त को 'वॉर 2' और 'कूली' फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में 'सैयारा' की राह अब मुश्किल होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।