जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के नए रोमांटिक सॉन्ग 'जी रहे थे हम' का टीजर रिलीज हो गया है। अपनी अपकमिंग फिल्म के इस गाने में दबंग खान ने खुद अपनी आवाज दी है। एक तरफ जहां फैंस के चेहरे पर टीजर के रिलीज होने की खुशी है वहीं दूसरी तरफ दबंग खान को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों से वे खासे चिंतित हैं। बता दें कि हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने सलमान से माफी मांगने की अपील की थी। वहीं ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
Salman Khan: जान से मारने की धमकियों के बीच 'जी रहे थे हम' गाने का टीजर रिलीज, सलमान ने खुद दी है आवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के अगले सॉन्ग 'जी रहे थे हम' का टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में आप देख सकते हैं कि लंबे बालों में सलमान खान का लुक एक दम कमाल का दिख रहा है कि जबकि अपनी खूबसूरती और कातिलाना अदाओं से पूजा हेगड़े फैंस के दिलों को जीत रही हैं। गाने के बाले फाल इन लव आपको इस टीजर में साफ सुनाई दे रहें होंगे। वहीं सलमान खान और पूजा हेगड़े के बीच की कैमिस्ट्री भी आपको 'जी रहे थे हम' के इस टीजर में साफ नजर आएगी। खास बात ये है कि इस गाने को सलमान खान ने अपनी आवाज में गाया है।
Fall in Love with ‘Falling in Love’ ….#JeeRaheTheHum out tomorrow@hegdepooja @VenkyMama @farhad_samji @AmaalMallik @Musicshabbir @adityadevmusic @Ranju_Varghese @IamJagguBhai @bhumikachawlat @boxervijender #AbhimanyuSingh pic.twitter.com/hVGNuzAM7t
यह भी पढ़ें: कोविड महामारी के दौरान भूमि की मदद को आगे आए थे अक्षय कुमार, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
यह भी पढ़ें: शांतनु और तान्या की 'टूथ परी' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी नेटफ्लिक्स की वैम्पायर लव स्टोरी
सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: सेल्वा की विवादित फिल्म 'बकासुरन' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कहां देखें