सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samay Raina Says He Feared Of Getting Bankrupted Like Amitabh Bachchan After Indias Got Latent Controversy

समय रैना ने फिर किया बिग बी का जिक्र, इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी पर कहा- ‘अमिताभ बच्चन की तरह कंगाल…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Apr 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Samay Raina: यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो के बाद से ही सर्खियों में हैं। अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन पर बयान के कारण वे सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Samay Raina Says He Feared Of Getting Bankrupted Like Amitabh Bachchan After Indias Got Latent Controversy
समय रैना और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

समय रैना ने हाल ही में यूट्यूब पर ‘स्टिल अलाईव’ नाम से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट में हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर बात की थी। इसके बाद से ही वे चर्चाओं में हैं। अब एक बार फिर उन्होंने बिग बी को लेकर एक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। 

Trending Videos

हर कोई डर गया था
समय रैना ने बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट की कॉन्ट्रोवर्सी के चलते उन्होंने सब कुछ खो दिया था। उन्होंने कहा, ‘मेरे आने वाले सारे एपिसोड रुक गए, क्योंकि हर कोई डर गया था और कोई भी अपना एपिसोड अपलोड नहीं करवाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन एपिसोड्स के स्पॉन्सर्स भी चले गए। मैंने उनकी पेमेंट पहले ही ले ली थी और उसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में लगा दिया था। फिर मुझे वो एफडी तोड़कर पैसे वापस करने पड़े। मैं पूरी तरह से परेशानी में आ गया था।’

डर था कि मैं पूरी तरह कंगाल हो जाऊंगा
समय ने आगे बताया कि वह लगातार डर में जी रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन में थे और मैंने एड्स के लिए शूट भी कर लिया था, लेकिन उन्होंने भी अपने पैसे वापस मांग लिए। मैंने बुक माय शो के साथ एक डील साइन की थी, जहां उन्होंने पूरे टूर के लिए मुझे एडवांस दे दिया था, और वो सारा पैसा भी मैंने इन्वेस्ट कर दिया था। मैं बहुत ज्यादा डर गया था। उस वक्त मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूंगा। मुझे पता था कि अब कोई ब्रांड मेरे साथ नहीं आएगा। मेरा सबसे बड़ा डर ये था कि मैं पूरी तरह कंगाल हो जाऊंगा और कर्ज में डूब जाऊंगा, जैसे अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था।’ 

क्या थी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की कॉन्ट्रोवर्सी? 
बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी।

इस पर काफी हंगामा हुआ। समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed