{"_id":"5e838c868ebc3e72b2597cb1","slug":"sanjana-kapoor-and-sameera-aiyengar-call-it-a-day-for-famous-art-and-theater-organisation-junoon-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कोहराम से हिली संजना कपूर की नाट्य संस्था, साथी संस्थापक की राय के बाद बंद किया 'जुनून'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना के कोहराम से हिली संजना कपूर की नाट्य संस्था, साथी संस्थापक की राय के बाद बंद किया 'जुनून'
Wed, 01 Apr 2020 12:01 AM IST
Mishra Mishra
पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sanjna and Sameera
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण अभी देश में सामुदायिक संक्रमण की स्थित में भले न पहुंचा हो लेकिन इसने इससे पहले ही तमाम जानें ले ली हैं। यहां मुंबई में एक ‘सपना’ इस कोरोना के हाथों मसल दिया गया। पिछली 29 फरवरी को अपनी आठवीं सालगिरह मनाने वाला थिएटर ग्रुप जुनून मंगलवार को अस्त हो गया। इसकी संस्थापिकाओं संजना कपूर और समीरा आयंगर ने भरे दिल से इसकी सूचना अपने परिचितों और प्रशंसकों को दी है।
भरे दिल से लिखी गई इस सूचना में संजना और समीरा लिखती हैं, “कला के रस को लोगों तक पहुंचाने के लिए हमने पिछले आठ साल में मुंबई और देश के लोगों के बीच काफी काम किया है। दर्शकों के उत्साह को हमने महसूस किया है। और इस सबके बीच जूनून को जारी रखने के सपने को भी हमने ये जानते हुए भी संजोए रखा विविधताओं भरे इस देश में कला के लिए न कोई साथ आएगा और न ही कहीं कोई व्यवस्था हमारा साथ देगी।”
विज्ञापन
भरे दिल से लिखी गई इस सूचना में संजना और समीरा लिखती हैं, “कला के रस को लोगों तक पहुंचाने के लिए हमने पिछले आठ साल में मुंबई और देश के लोगों के बीच काफी काम किया है। दर्शकों के उत्साह को हमने महसूस किया है। और इस सबके बीच जूनून को जारी रखने के सपने को भी हमने ये जानते हुए भी संजोए रखा विविधताओं भरे इस देश में कला के लिए न कोई साथ आएगा और न ही कहीं कोई व्यवस्था हमारा साथ देगी।”
विज्ञापन
Sanjna and Sameera
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दिल को झकझोर देने वाले इस संदेश में जुनून की दोनों संस्थापक लिखती हैं, “जुनून के लिए पिछले कुछ महीने बड़े ही चुनौती भरे रहे हैं। 29 फरवरी को जब हम संस्था की आठवीं सालगिरह मना रहे थे तब भी हमें पता था कि हम एक ऐसे मुहाने पर खड़े हैं जहां जुनून की आर्थिक जड़ें मजबूत करने के लिए हमें कुछ कड़े फैसले लेने चाहिए थे। लेकिन मौजूदा वैश्विक स्थिति ने हमें हिला दिया है। जुनून जैसे एक कला संगठन की दुर्बलता ने ऐसे समय में और कोई विकल्प नहीं छोड़ा है, सिवाय इसे बंद कर देने के।”
जुनून के संचालकों ने अगले कुछ महीनों में संगठन को बंद करने की सारी औपचारिकताएं पूरी करने की जानकारी भी दी है। इस पूरे अनुभव को एक सबक मानते हुए संजना और समीरा ने उन सभी लोगों का धन्यवाद भी किया है जो इस सफर में उनके साथ रहे।
कोरोना से जंग में दिल खोलकर आर्थिक मदद कर रहे हैं बॉलीवुड सितारे, पीएम मोदी ने इस तरह जताया आभार