फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त ने शेयर की सुनील दत्त और नरगिस की बेहद खूबसूरत तस्वीर, बोले- 'माता पिता से सीखा प्यार करना'

Fri, 12 Mar 2021 10:24 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 12 Mar 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt shared sunil dutt and nargis photo on their wedding anniversary said you taught me the real meaning of love
सुनील दत्त, नरगिस - फोटो : Insatagram- @duttsanjay

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आज भी अपने माता-पिता से बेहद जुड़ाव रखते हैं। किसी भी खास मौके पर उन्हें याद करना नहीं भूलते हैं। अब अभिनेता ने सुनील दत्त और नरगिस को याद करते हुए उनकी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर आपकी भी पुराने जमाने की यादें तरो-ताजा हो जाएंगी।

sanjay dutt shared sunil dutt and nargis photo on their wedding anniversary said you taught me the real meaning of love
नरगिस-सुनील दत्त

अभिनेता संजय दत्त के जीवन में पिता सुनील दत्त का काफी महत्व है। हो भी क्यों ना, आखिर संजय को बनाने वाले उनके पिता ही तो थे, जिसका जिक्र उनकी बायोपिक में भी है। इसलिए अपने माता-पिता, सुनील दत्त और नरगिस की शादी की सालगिरह पर संजय दत्त ने उन्हें एक कीमती तस्वीर के साथ याद किया।

sanjay dutt shared sunil dutt and nargis photo on their wedding anniversary said you taught me the real meaning of love
sunil dutt and nargis

बीते गुरुवार यानी 11 मार्च को अभिनेता संजय दत्त ने उन्हें याद किया। इसी तारीख पर साल 1958 में सुनील दत्त और नरगिस ने शादी की थी। इस खूबसूरत जोड़े की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा ‘आप दोनों ने मुझे प्यार का असली मतलब सिखाया। हैप्पी एनिवर्सरी मॉम एंड डैड’।
 
View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt shared sunil dutt and nargis photo on their wedding anniversary said you taught me the real meaning of love
सुनील दत्त और नर्गिस

यह तस्वीर वाकई बेहद खूबसूरत है। इसमें दोनों एक दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर देखकर इनके बीच प्यार का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि 1957 में आई फिल्म ‘मदर इंडिया’ के बाद दोनों को प्यार हो गया था। किश्वर देसाई ने अपनी किताब ‘डार्लिंग जी’ में इनकी प्रेम कहानी का जिक्र भी किया है।

विज्ञापन
sanjay dutt shared sunil dutt and nargis photo on their wedding anniversary said you taught me the real meaning of love
सुनील दत्त और नर्गिस

हालांकि ये भी कहा जाता है कि सुनील दत्त नरगिस को पहली बार देखते ही उनके प्यार में गिरफ्तार हो गए थे। उन्होंने अभिनेत्री को पहली बार एक रेडियो स्टेशन में देखा था। कहा तो यह भी जाता है कि सिर्फ नरगिस के लिए ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed