फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Leela Bhansali: ‘हीरामंडी’ की चाल चल रही भंसाली की ‘बैजू बावरा’, कब शुरू होगी कंपनी को ही नहीं पता

Wed, 17 Jan 2024 06:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 17 Jan 2024 06:01 PM IST
सार

संजय लीला भंसाली की गिनती बॉलीवुड के उम्दा निर्देशकों में होती है। वे अपनी फिल्मों को दर्शकों तक शानदार तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच खबर है कि उनका महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बैजू बावरा ठंडे बस्ते में चला गया है। 

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Film Baiju Bawra on hold for because of High Budget as per reports
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी ओटीटी नेटफ्लिक्स ने जब से निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर चुप्पी साधी है, उनकी अगली फिल्मों का काम भी आगे खिसकने लगा है। चर्चा रही है कि ‘हीरामंडी’ के तमाम हिस्से भंसाली ने फिर से शूट किए हैं और अभी तक ये सीरीज तैयार नहीं हो सकी है। नेटफ्लिक्स की साल 2024 की अब तक घोषित स्लेट में भी ये सीरीज शामिल नहीं है। और, अब खबर आ रही है कि भंसाली की बहुचर्चित फिल्म ‘बैजू बावरा’ भी शायद ही इस साल शुरू हो सके।


Manoj Bajpayee: बुद्ध के अंतिम दिनों के रहस्य अब होंगे उजागर, नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी की हैट्रिक
 
Sanjay Leela Bhansali Film Baiju Bawra on hold for because of High Budget as per reports
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

‘बैजू बावरा’ एक लोककथा पर प्रस्तावित फिल्म है। इससे पहले निर्देशक विजय भट्ट ने साल 1952 में भारत भूषण, मीना कुमारी और कुलदीप कौर को लेकर इसी कहानी पर एक फिल्म बनाई थी। ये फिल्म सम्राट अकबर के नवरत्नों में से एक तानसेन के दंभ को चूर चूर करने को निकले एक गवैये की कहानी है। कहानी में दो नायिकाएं हैं। एक गौरी जो बैजू से शुरू से प्रेम करती आ रही है और दूसरी एक राजकुमारी जो डाकू का भेष धरकर लूटपाट करती है। इन तीनों भूमिकाओं के लिए अब तक रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के नामों की चर्चा चलती रही है।

Sanjay Leela Bhansali Film Baiju Bawra on hold for because of High Budget as per reports
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुरुआती दौर में इस फिल्म से साउथ सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन का नाम भी जुड़ चुका है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म के लिए अब तक किसी सितारे ने करार पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। फिल्म पहले मुर्गी या पहले अंडा वाले सूरत ए हाल में हैं कि सितारों के नाम लेकर भंसाली पहले कोई बड़ा स्टूडियो साथ ला पाएंगे या कोई बड़ा स्टूडियो साथ आने पर वह बड़े सितारे साइन कर पाएंगे। फिलहाल जो स्थिति बताई जा रही है, उसमें भंसाली के पास अंडा और मुर्गी दोनों नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Film Baiju Bawra on hold for because of High Budget as per reports
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय लीला भंसाली की फिल्ममेकिंग उनके दौर के निर्माता निर्देशकों से शुरू से अलग रही है। वह आलीशान सेट्स पर शानदार कॉस्ट्यूम्स के साथ भव्य दृश्य रचने में माहिर रहे हैं। लेकिन, उनकी पिछली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने भी बहुत ज्यादा कोई मुनाफा नहीं कमाया। और, ये ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के कारोबार का गणित ही जो अब मुंबई में हर फिल्म स्टूडियो को पता चल गया है। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को भले धुआंधार प्रचार के चलते लोगों ने हिट मान लिया हो लेकिन जिस मुनाफे की उम्मीद इसे सिनेमाघरों मे रिलीज करने वाली कंपनी लगाए बैठी थी, फिल्म ने उतना मुनाफा नहीं कमाया। अब फिल्म ‘बैजू बावरा’ का बजट 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि भंसाली की कंपनी इस आंकड़े को सही नहीं मानती लेकिन किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट को दोगुना कमाना जरूरी है, ये अब हर फिल्म दर्शक जानने लगा है। इसी चक्कर में फिल्म ‘टाइगर 3’ को भी सुपरहिट फिल्म का तमगा अब तक नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Film Baiju Bawra on hold for because of High Budget as per reports
संजय लीला भंसाली - फोटो : Social media
एक एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ ठंडे बस्ते में चली गई है, हालांकि भंसाली की कंपनी इस खबर को सही नहीं मानती है। कंपनी का कहना है कि फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन दौर में है और समय आने पर इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। हालांकि, कंपनी ये बताने से फिर भी इंकार करती है कि ये फिल्म शुरू कब होगी?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed