सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanya Malhotra Reveals Early Career Struggle With Panic Attacks And Fear Of Rejection Says I Learnt To Say No

‘पैनिक अटैक आते थे’, सान्या मल्होत्रा ने करियर के शुरुआती दिनों को किया याद: बताया किस बात का लगता था डर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 20 Apr 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanya Malhotra: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें किस बात का था डर…

Sanya Malhotra Reveals Early Career Struggle With Panic Attacks And Fear Of Rejection Says I Learnt To Say No
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanyamalhotra_
विज्ञापन

विस्तार

सान्या मल्होत्रा हाल ही में फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आई हैं। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। हाल ही में सान्या ने इंडस्ट्री में अपने दस साल भी पूरे किए हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे समय के साथ उन्होंने अब ना कहना भी सीख लिया है।

Trending Videos

समय के साथ सीखा ना कहना
न्यूज 18 से बात करते हुए सान्या मल्होत्रा ने समय के साथ खुद में आए बदलाव और इम्प्रूवमेंट को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि समय के साथ मैंने ना कहना सीख लिया। अब तो मैं आसानी से ना कह देती हूं। लेकिन इसमें मुझे थोड़ा समय लगा। ना बोलने से पहले मुझे पैनिक अटैक आ जाता था। मैं सोचती थी कि ना कैसे कहूं?

विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे डर लगता था कि अगर मैंने ना कह दिया तो शायद मुझे आगे काम न मिले। अगर किसी तरह कह भी दिया तो महीनों तक मुझे इस बात का पछतावा होता रहता था। मुझे न सिर्फ और मौके नहीं मिलते थे, बल्कि मुझे ये डर लगता था कि कहीं उन्हें बुरा न लग जाए।

Sanya Malhotra Reveals Early Career Struggle With Panic Attacks And Fear Of Rejection Says I Learnt To Say No
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी बात कहने का होता है तरीका
सान्या ने कहा कि अब मैंन दृढ़ रहने का भी निश्चय किया है। उन्होंने कहा कि आपको यह समझना होगा कि फिल्म निर्देशक का माध्यम है। लेकिन आप एक अभिनेता के रूप में निश्चित रूप से अपने सुझाव दे सकते हैं। कभी-कभी वे आपकी बात सुनते हैं और कभी-कभी नहीं।

लेकिन मैंने यह बात बहुत मुश्किल से सीखी है कि अगर मैं ना नहीं कहूंगी, तो इसका मतलब होगा कि मैं सिर्फ उनके सपने जी रही हूं और उनके तरीके से काम कर रही हूं, न कि अपनी जिंदगी जी रही हूं।

मेरा मानना है कि अपनी बात कहने का एक तरीका होता है। अगर आप इसे सही तरीके से करते हैं, तो कोई समस्या नहीं है। अगर बात किसी स्टंट की है, तो आपको वाकई में कड़ा रुख अपनाना होगा। आप इन चीजों को हल्के में नहीं ले सकते।

Sanya Malhotra Reveals Early Career Struggle With Panic Attacks And Fear Of Rejection Says I Learnt To Say No
टोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
‘टोस्टर’ में नजर आई हैं सान्या मल्होत्रा
वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या हाल ही में फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आई हैं। विवेक दासचौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव, अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, उपेंद्र लिमये, विनोद रावत, जितेंद्र जोशी और सीमा पाहवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed