बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, सारा अली खान ने फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय को थैंक्यू खत लिखा है। गौरतलब है कि आनंद एल राय ने 'रांझणा' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। सारा अली खान ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरें साझा की हैं।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने लिखा 'अतरंगी रे' के डायरेक्टर को धन्यवाद खत, शेयर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों के साथ ही सारा अली खान ने आनंद एल राय को एक धन्यवाद नोट भी लिखा है। जिसमें सारा अली खान ने लिखा है कि 'अतरंगी रे' फिल्म में उन्हें मौका देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने लिखा, आनंद एल राय सर मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है! पहले रिंकू आपकी थी, फिर मेरी, अब सबकी है।
सारा अली खान ने लिखा, मुझे नहीं लगता कि रिंकू देने के लिए मैं आपको कभी भी पर्याप्त धन्यवाद दे पाऊंगी। लेकिन मुझ पर भरोसा करने और मुझे यह मौका देने के लिए धन्यवाद। मुझे खुद से प्यार करना सिखाने के लिए धन्यवाद। ऐसे समय में मुझे खुद पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद, जब मेरा आत्मविश्वास निचले स्तर पर था। यह सिखाने के लिए धन्यवाद कि हमारी खामियां हमें इंसान बनाती हैं।
सारा अली खान ने आगे लिखा, मुझे बिना शर्त प्यार करने, अंतहीन रूप से मुझे बिगाड़ने और हमेशा मेरा साथ देने, प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद। उन्होंने यह भी लिखा कि अदरक वाली चाय की शाम के लिए धन्यवाद। 2020 मेरे लिए कठिन वर्ष था। मैंने इस फिल्म की हर कॉल शीट का इंतजार किया है, और आपके साथ हर पल का आनंद लिया है।
View this post on Instagram
सारा अली खान ने लिखा कि मेरे दिल में बस प्यार और कृतज्ञता है, सर। अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष के अभिनय से सजी ‘अतरंगी रे’ 24 दिसंबर को रिलीज हुई है। यह फिल्म रिलीज के बाद पाइरेसी की भी शिकार हो गई है। ‘अतरंगी रे’ डिजिटल रिलीज के कुछ घंटों के भीतर ही कई वेबसाइट पर मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध थी।