फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jackky Bhagnani Birthday: रकुल प्रीत सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा प्यारा नोट

Sat, 25 Dec 2021 02:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 25 Dec 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh wishes her boyfriend Jackky Bhagnani a happy birthday wrote a note
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही जैकी और रकुल प्रीत सिंह ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया के जरिए ऑफिशियल किया था। आज क्रिसमस के मौके पर जैकी भगवानी अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर रकुल प्रीत ने अपने बॉयफ्रेंड को बेहद ही स्पेशल अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने जैकी के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।


 
दरअसल, रकुल प्रीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जो जैकी भगनानी की है। इस तस्वीर में जैकी कैमरे की ओर स्माइल करते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक जैकेट पहनी हुई है, जिसकी कैप से उन्होंने अपने सिर पर ढाल रखी है और इसी वजह से जैकी का आधा चेहरा छिपा हुआ है। हालांकि, वह इस तस्वीर में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

Rakul Preet Singh wishes her boyfriend Jackky Bhagnani a happy birthday wrote a note
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram

इस तस्वीर के साथ रकुल प्रीत सिंह ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है, जिसके जरिए उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई दी है। रकुल ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सनशाइन... आप मुस्कुराते रहें और अपनी मुस्कान बिखेरते रहें। आप जानते हैं कि मैं आप सभी की कामनाओं के लिए प्रार्थना करती हूं जो आप चाहते हैं।’ रकुल प्रीत सिंह के इस पोस्ट पर अब फैंस जैकी भगनानी को लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

Rakul Preet Singh wishes her boyfriend Jackky Bhagnani a happy birthday wrote a note
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : Rakul Preet Singh instagram

रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी संग अपने रिश्ते को अपने बर्थडे वाले दिन कंफर्म किया था। इस दिन एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह और जैकी दोनों हाथ पकड़े दिख रहे थे। ये तस्वीर पीछे से ली गई थी, जिस वजह से उनका पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा था लेकिन दोनों एक-दूसरे की ओर देख रहे थे, जिस वजह से वह दोनों आसानी से पहचान में आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh wishes her boyfriend Jackky Bhagnani a happy birthday wrote a note
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram

इस तस्वीर के साथ रकुल प्रीत सिंह ने लिखा था, ‘धन्यवाद मेरा आप इस साल इस का सबसे बड़ा उपहार रहे हैं। मेरी जिंदगी में रंग जोड़ने के लिए धन्यवाद, मुझे बिना रुके हंसाने के लिए धन्यवाद। आपका होने के लिए धन्यवाद, यहां जैकी भगनानी के साथ और अधिक यादें बनानी हैं।’

विज्ञापन
Rakul Preet Singh wishes her boyfriend Jackky Bhagnani a happy birthday wrote a note
रकुल प्रीत - फोटो : रकुल प्रीत

वर्क फ्रंट की बात करें, तो रकुल प्रीत के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं। एक्ट्रेस ‘प्रोडक्शन 41’, ‘थैंक गॉड’ और ‘डॉक्टर जी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम की ‘अटैक’ और अजय देवगन की ‘रन-वे 34’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने अपनी फिल्म ‘छतरीवाली’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed