साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दूसरा हफ्ता चल रहा है। पुष्पा को गुरुवार 17 दिसंबर को रिलीज किया गया था। रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर साथ मिला है। हिंदी भाषा में पुष्पा के रिलीज होने फिल्म को बहुत फायदा मिला है। हिंदी भाषी दर्शकों में फिल्म पुष्मा को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्मी को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसलिए पहले दिन से ही लगातार पुष्पा ने शानदार कलेक्शन किया है जो फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते भी जारी है। रणवीर की फिल्म 83 रिलीज हो चुकी है फिर भी पुष्पा रेस में बनी हुई है। रिलीज के 8वें दिन भी फिल्म पुष्पाः द राइज का कलेक्शन काफी शानदार रहा है।
Pushpa Box Office Collection day 8: अर्जुन अल्लू 'पुष्पा' की नहीं थम रही रफ्तार, 8वें दिन भी की रिकॉर्ड कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन