फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2021: अमिताभ बच्चन बने 'सांता' तो सुष्मिता सेन ने शेयर की खास फोटो, सेलेब्स ने फैंस को यूं दी क्रिसमस की बधाई

Sat, 25 Dec 2021 01:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 25 Dec 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 Amitabh Bachchan became Santa and Sushmita Sen shared a special photo Celebs celebrated Christmas
मैरी क्रिसमस 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। हर कोई अपने परिवार से लेकर दोस्तों तक को इस खास दिन की बधाई दे रहा है और इस काम में बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे हर त्योहार को शानदार अंदाज में मनाते हैं और वह इन खास मौकों पर अपने फैंस को भी जरूर याद करते हैं। ऐसे में आज के दिन भी अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा समेत कई सितारों ने अपने फैंस को याद किया और खास अंदाज में सभी को क्रिसमस की बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं किसने क्या कहा है।


 
अमिताभ बच्चन बने सांता
अमिताभ बच्चन ने देशवासियों को सांता बनकर क्रिसमस की बधाई दी है। अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सांता क्लोज के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमिताभ ने सांता के चेहरे की जगह पर एडिटिंग की मदद से अपना चेहरा लगाया हुआ है। इस पर लिखा है, ‘मैरी क्रिसमस।’ इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा है, ‘शांति, सद्भाव, सुरक्षा और प्यार।’ अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Merry Christmas 2021 Amitabh Bachchan became Santa and Sushmita Sen shared a special photo Celebs celebrated Christmas
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ने भी अपने फैंस को क्रिसमस की खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस के पीछे एक बड़ा सा रेनडियर नजर आ रहा है और वह उसके आगे हाथ फैला कर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों के साथ सुष्मिता ने लिखा, ‘मेरी क्रिसमस... आपके लिए प्यार, प्रकाश और आशा की कामना है... लाइफ की ब्लेसिंग्स पाने के लिए आप हमेशा अपनी दोनों भुजाओं को खुला रखें।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

Merry Christmas 2021 Amitabh Bachchan became Santa and Sushmita Sen shared a special photo Celebs celebrated Christmas
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं बेहद ही अनोखे अंदाज में दीं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सांता क्लोज बनी हुई हैं। इस तस्वीर में मलाइका के बाल सफेद है और उन्होंने सांता की टोपी पहनी हुई है। ये सारा कमाल मलाइका ने फोन के कैमरे इफेक्ट की मदद से किया है। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा, ‘मैरी क्रिसमस।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 Amitabh Bachchan became Santa and Sushmita Sen shared a special photo Celebs celebrated Christmas
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर
करीना कपूर के लिए इस बार का क्रिसमस बेहद ही खास है क्योंकि एक्ट्रेस बीते काफी दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और अब एक्ट्रेस की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह क्वांरटीन से बाहर आने के लिए दिन गिन रही थीं और अब वह पूरी तरह कोरोना से फ्री हो गई हैं। इसके अलावा करीना ने अपने दोस्तों, बहन करिश्मा और पति सैफ को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Merry Christmas 2021 Amitabh Bachchan became Santa and Sushmita Sen shared a special photo Celebs celebrated Christmas
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ के लिए ये क्रिसमस काफी ज्यादा खास है क्योंकि ये उनकी शादी के बाद पहला क्रिसमस है ऐसे में उन्होंने इस खास दिन पर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के क्रिसमस की बधाई दी और अपनी नई फिल्म का एलान किया, जो श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित की जाएगी।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed