फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuban: 'राधा हमारे लिए पूजनीय, सनी लियोनी कर रही अश्लील डांस', मथुरा के संतों ने दी कोर्ट जाने की धमकी

Sat, 25 Dec 2021 01:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 25 Dec 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura based priests Protest Against Sunny Leone Dance number On Madhuban Mein Radhika hurting their religious sentiments
सनी लियोन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने नए गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' (Madhuban) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस गाने पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ज्यादातर लोग इस गाने का वीरोध कर रहे है। गाने में बेशक सनी ने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए हों लेकिन मथुरा में इसका खास विरोध किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में संतों ने सनी लियोनी के इस नए वीडियो एलबम को बैन करने की मांग की है।

Mathura based priests Protest Against Sunny Leone Dance number On Madhuban Mein Radhika hurting their religious sentiments
सनी लियोनी का नया गाना मधुबन विवादों में घर गया है। - फोटो : youtube

संतो का कहना है कि राधा उनके लिए पूजनीय हैं। सनी ने गाने पर अश्लील डांस किया है। ऐसे में उसे बैन कर देना चाहिए। उन्होंने डांस को अश्लील बताते हुए हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘अगर सरकार ने एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और उसके वीडियो एलबम पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।’

Mathura based priests Protest Against Sunny Leone Dance number On Madhuban Mein Radhika hurting their religious sentiments
सनी लियोनी का गाना 'मधुबन में राधिका नाचे' - फोटो : youtube

22 दिसंबर को रिलीज हुआ है गाना
सनी लियोनी का यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज हुआ है। जिसके बाद ये गाना तेजी से वायरल हुआ, लेकिन इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस गाने के बोल 'मधुबन में राधिका नाचे रे' को लेकर लोगों का कहना है कि सनी जिस तरह से इसमें डांस कर रहीं हैं और वह इस गाने के बोल के हिसाब से बहुत आपत्तिजनक है, राधा हमारे लिए पूजनीय हैं। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिसके बाद से लोग इस गाने को बायकॉट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura based priests Protest Against Sunny Leone Dance number On Madhuban Mein Radhika hurting their religious sentiments
सनी लियोन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मधुबन एक डांस ट्रैक गाना है। जिसे हिंदी सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। फिलहाल मेकर्स को उम्मीद थी कि इस साल के अंत में ये गाना धूम मचाएगा ही साल 2022 की शुरुआत भी इस गाने की धूम के साथ होगी। हालांकि अब ये गाना विवादों में घिर गया है।

विज्ञापन
Mathura based priests Protest Against Sunny Leone Dance number On Madhuban Mein Radhika hurting their religious sentiments
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

ये गाना साल 1960 की फिल्म ‘कोहिनूर’ में मोहम्मद रफी के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ पर आधारित है। अभी पुराने गाने को रिमिक्स बनाया गया है, जिसे सनी लियोन पर फिल्माया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed