बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों लगातार अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिलहाल वह लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, 'सेल्फी' का प्रमोशन करने अभिनेता मुंबई में अपने फैंस के बीच पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ जमकर सेल्फी ली और नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।
Selfiee: अक्षय कुमार ने फैंस के साथ तीन मिनट में लीं 184 'सेल्फी', तोड़ा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड का रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय ने अपने फैंस के साथ महज तीन मिनट में 184 सेल्फी ली हैं। इसके साथ ही अक्षय ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। दरअसल, इससे पहले तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड अमेरिका के जेम्स स्मिथ के नाम दर्ज था। स्मिथ ने तीन मिनट में 168 सेल्फी लेने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, अब अक्षय ने तीन मिनट में 184 सेल्फी लेकर स्मिथ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Ram Charan: अब अमेरिका को 'गुड मॉर्निंग' कहेंगे RRR स्टार, ग्लोबल स्टार बनने के लिए 'राम' ने बढ़ाए 'चरण'
अक्षय कुमार ने इस अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा, 'मैं इस अनोखे विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने और इस पल को अपने फैंस के साथ साझा करने पर बहुत खुश हूं। मैंने अब तक जो भी हासिल किया है और मैं अपने जीवन के इस क्षण में जहां भी हूं, वह हर जगह मेरे फैंस के बिना शर्त मुझे प्यार करने और समर्थन के कारण है। यह उन्हें विशेष उपहार देने का मेरा तरीका था। यह स्वीकार करने का कि वह मेरे पूरे करियर में मेरे और मेरे काम के साथ खड़े रहे हैं।'
Ranveer Singh: रणवीर को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर का बड़ा हाथ, एक्टर बोले- वह न होतीं तो...
बात करें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'सेल्फी' के बारे में तो वह 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा जैसे कई सितारे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक सुपरस्टार और उसके सुपरफैन के बीच पैदा हुई दुश्मनी पर आधारित है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Jansen Panettiere: 'द वॉकिंग डेड' फेम एक्टर जानसेन पैनेटीयर का निधन, महज 28 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
फिल्म 'सेल्फी' में अक्षय कुमार ने बड़े सुपरस्टार की भूमिका निभाई है। वहीं इमरान हाशमी उनके फैन के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का गाना मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी भी रिलीज हुआ है, जो सुर्खियों में छाया हुआ है। इस गाने पर लगातार अक्षय कुमार रील वीडियो भी बना रहे हैं।
Swara Bhaskar Wedding: स्वरा की शादी पर महंत राजू दास का विवादित बयान, बोले- जिस कौम में रिश्ता जोड़ा, वहां...